NCERT Class 6 Hindi Chapter 9 Solution With Extra Question Answer

इस ब्लॉग पोस्ट मैं आपको NCERT CLASS 6 CHAPTER 9 जो देखकर भी नहीं देखते का संपूर्ण प्रश्नोत्तर दिया गया है। इसके साथ विषय के प्रश्नोत्तर के बाद इस पाठ्य से कुछ अधिक अन्य प्रश्नोत्तर (extra questions and answers) भी दिया गया है।

Class 6 hindi chapter 9 solution

Class 6 hindi chapter 9 extra question answer

जो देखकर भी नहीं देखते question and answer

Class 6 hindi question answer

Class 6 hindi chapter 9 question answer

Class 6 hindi chapter 9 question answer 2023

NCERT class 6 hindi chapter 9 question answer

Class 6 hindi chapter 9 question answer

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 9 जो देखकर भी नहीं देखते

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 9 जो देखकर भी नहीं देखते is part of NCERT Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 9 जो देखकर भी नहीं देखते

Board     CBSE
Textbook NCERT
Class       Class 6
Subject   Hindi
Chapter  Chapter 9
Chapter Name   जो देखकर भी नहीं देखते
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 1जो देखकर भी नहीं देखते
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 9 जो देखकर भी नहीं देखते

पाठ्य अंतर्गत प्रश्नोत्तर

निबंध से

प्रश्न 1.
जिन लोगों के पास आँखें हैं, वे सचमुच बहुत कम देखते हैं-हेलेन केलर को ऐसा क्यों लगता था?
उत्तर-
हेलेन केलर ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि जो लोग किसी चीज को निरंतर देखने के आदी हो जाते हैं वे उनकी तरफ़ अधिक ध्यान नहीं देते। उनके मन में उस वस्तु के प्रति कोई जिज्ञासा नहीं रहती। ईश्वर की दी हुई देन का वह लाभ नहीं उठा। सकते।

जो देखकर भी नहीं देखते question and answer

प्रश्न 2.
‘प्रकृति का जादू’ किसे कहा गया है?
उत्तर-
प्रकृति का जादू वह है जो प्रकृति के रूप में नित्य कुछ-न-कुछ परिवर्तन करता है। प्रकृति अपने रूप के आकर्षण से हमें अपनी ओर जादू की तरह आकर्षित करती है। प्रकृति में विविधता है, अलग-अलग वृक्षों की अलग-अलग घुमावदार बनावट और उनकी छाल और पत्तियाँ होना, फूलों का खिलना, कलियों की पंखुड़ियों की मखमली सतह, बागों में पेड़ों पर गाते पक्षी, कलकल करते बहते हुए झरने, कालीन की तरह फैले हुए घास के मैदान आदि प्रकृति के जादू हैं। Class 6 hindi chapter 9 solution

प्रश्न 3.
‘कुछ खास तो नहीं’–हेलेन की मित्र ने यह जवाब किस मौके पर दिया और यह सुनकर हेलेन को आश्चर्य क्यों नहीं हुआ?
उत्तर-
प्रकृति में चारों ओर देखने और समझने की बहुत सी चीजें हैं, फिर भी उनकी मित्र कह रही है कि मैंने कुछ खास नहीं देखा। लेखिका का मानना है कि वे कुछ भी देखना ही नहीं चाहती। वे उन चीजों की चाह ज़रूर करती हैं जो उनके आस-पास नहीं है। Class 6 hindi chapter 9 extra question answer

प्रश्न 4.
हेलेन केलर प्रकृति की किन चीज़ों को छूकर और सुनकर पहचान लेती थीं? पाठ के आधार पर इसका उत्तर लिखो।
उत्तर-
हेलेन केलर प्रकृति की अनेक चीजों जैसे भोज-पत्र पेड़ की चिकनी छालं, चीड़ की खुरदरी छाल, टहनियों में नई, कलियों फूलों की पंखुड़ियों की बनावट को छूकर और सँघकर पहचान लेती है।

प्रश्न 5.
जबकि इस नियामत से जिंदगी को खुशियों के इंद्रधनुषी रंगों से हरा-भरा किया जा सकता है’। -तुम्हारी नज़र में इसका क्या अर्थ हो सकता है? Class 6 hindi chapter 9 solution
उत्तर-
हमारी आँखें अनमोल होती हैं। संसार की सारी खूबसूरती आँखों से ही है। जीवन के सभी रंग आँखों से ही हैं। अतः यह जिंदगी की बहुत बड़ी देन है। इसमें जिंदगी को रंगीन और खुशहाल बनाया जा सकता है और अपने सारे दुखों को भुलाया जा सकता है।

निबंध से आगे

प्रश्न 1.
आज तुमने घर से आते हुए बारीकी से क्या-क्या देखा-सुना? मित्रों के साथ सामूहिक चर्चा करो।
उत्तर-
आज जब मैं अपने घर से विद्यालय के लिए निकला तो चौराहे पर कुछ लोगों की भीड़ देखी। वे लोग हाथों में समाचार पत्र लिए हुए और किसी गंभीर मसले पर चर्चा कर रहे थे। इतने में मेरी स्कूल बस आ गई। थोड़ी आगे चलकर स्कूल बस भीड़ पर जाम में फँस गई। आगे जाने पर पता चला दुर्घटना हो गई है। एक वाहन उलटा पड़ा था। वहाँ का दृश्य देखकर मन दुखी हो गया। लगभग 15 मिनट बाद में विद्यालय पहुँचा। इसके बाद प्रार्थना में शामिल हुआ, फिर कक्षा में गया। उसके बाद धीरे-धीरे शांति का वातावरण छाया। Class 6 hindi chapter 9 solution

प्रश्न 2.
कान से न सुन पाने पर आस-पास की दुनिया कैसी लगती होगी? इस पर टिप्पणी लिखो और कक्षा में पढ़कर सुनाओ।
उत्तर-
कान से न सुन पाने पर दुनिया बड़ी विचित्र लगती है। आँखें तो सब कुछ देखती हैं, पर जब उन क्रिया कलापों की आवाज़ नहीं सुन पाते तब ऐसा प्रतीत होता है मानो बंद कानों से हम मूक फ़िल्मों की तरह देखते हैं। न सुनने के कारण व्यक्ति दूसरों से अपने विचारों का आदान-प्रदान सही रूप में नहीं कर पाता होगा। Class 6 hindi chapter 9 extra question answer

प्रश्न 3.
तुम्हें किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिले जिसे दिखाई न देता हो तो तुम उससे सुनकर, सँधकर, चखकर, छूकर अनुभव की जानेवाली चीज़ों के संसार के विषय में क्या-क्या प्रश्न कर सकते हो? लिखो।
उत्तर-
उनके अनुभव जानने के लिए निम्नलिखित प्रश्न कर सकते हैं-

किसी भी ध्वनि को सुनकर वे कैसे अनुमान लगाते हैं कि ध्वनि किसकी है?
किसी भी चीज़ को चखकर वे क्या हैं? और कैसा अनुभव करते हैं?
क्या आप पक्षी की आवाज़ को सुनकर उसका नाम बता सकते हैं? यह कैसे संभव हो पाता है?
क्या आप सँघकर बता सकते हैं कि यह कौन-सा फूल है?
सँधकर अच्छी-बुरी चीज़ का अंदाजा किस हद तक लगा पाते हैं?
प्रश्न 4.
हम अपनी पाँचों इंद्रियों में से आँखों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं। ऐसी चीजों के अहसासों की तालिका बनाओ जो तुम बाकी चार इंद्रियों से महसूस करते हो-

सुनकर चक्कर सूँघकर छूकर
उत्तर
Chapter 9 जो देखकर भी नहीं देखते Q4

Class 6 hindi chapter 9 solution

भाषा की बात

प्रश्न 1.
पाठ में स्पर्श से संबंधित कई शब्द आए हैं। नीचे ऐसे कुछ और शब्द दिए गए हैं। बताओ कि किन चीजों का स्पर्श होता है-

चिकना …………
मुलायम ……………
खुरदरा ………
सख्त ……………
चिपचिपा ………
भुरभुरा ………..
उत्तर-

चिकना – तेल, घी, क्रीम में चिकनापन होना।
मुलायम – रेशमी कपड़ा
खुरदरा – लकड़ी व छाल खुरदरे होते हैं।
सख्त – लोहा, पत्थर, लकड़ी
चिपचिपा – गोंद
भुरभुरा – रेत भुरभुरा होता है।
प्रश्न 2.
अगर मुझे इन चीज़ों को छूने भर से इतनी खुशी मिलती है, तो उनकी सुंदरता देखकर तो मेरा मन मुग्ध ही हो जाएगा। ऊपर रेखांकित संज्ञाएँ क्रमशः किसी भाव और किसी की विशेषता के बारे में बता रही हैं। ऐसी संज्ञाएँ भाववाचक कहलाती हैं। गुण और भाव के अलावा भाववाचक संज्ञाओं का संबंध किसी की दशा और किसी कार्य से भी होता है। भाववाचक संज्ञा की पहचान यह है कि इससे जुड़े शब्दों को हम सिर्फ महसूस कर सकते हैं, देख या छू नहीं सकते। आगे लिखी भाववाचक संज्ञाओं को पढ़ो और समझो। इनमें से कुछ शब्द संज्ञा और क्रिया से बने हैं। उन्हें भी पहचानकर लिखो-

भोलापन
मिठास
बुढ़ापा
भूख
घबराहट
क्रोध
शांति
बहाव
मज़दूरी
ताज़गी
अहसास
मीठा
उत्तर
Chapter 9 जो देखकर भी नहीं देखते Q2

प्रश्न 3.
मैं अब इस तरह के उत्तरों की आदी हो चुकी हैं।
उस बगीचे में आम, अमलतास, सेमल आदि तरह-तरह के पेड़ थे।
ऊपर दिए गए दोनों वाक्यों में रेखांकित शब्द देखने में मिलते-जुलते हैं, पर उनके अर्थ भिन्न हैं। नीचे ऐसे कुछ और शब्द दिए गए हैं। वाक्य बनाकर उनका अर्थ स्पष्ट करो-

अवधि – अवधी
में – मैं
ओर – और
दिन – दीन
मेल – मैल
सिल – शील
उत्तर

अवधि – यह प्रश्नपत्र पूरा करने की अवधि 3 घंटे है।
अवधी – अवध क्षेत्र में अवधी भाषा बोली जोती है।
में – सुमन से मेरी मुलाकात बगीचे में हुई।
मैं – मैं दिल्ली का निवासी हूँ।
मेल – मित्रों को आपस में मेल से रहना चाहिए।
मैल – इस साबुन से कपड़े में मैल नहीं रहेगी।
ओर – यह रास्ता मेरे घर की ओर जाता है।
और – राम और श्याम भाई हैं।
दिन – आज दिन बड़ा सुहाना है।
दीन – हमें दीन-दुखियों की सहायता करनी चाहिए।
सिल – माँ सिल पर मसाला पीस रही है।
शील – शील स्वभाव के लोग सबको अच्छे लगते हैं।
अनुमान और कल्पना

Class 6 hindi chapter 9 solution

प्रश्न 1.
इस तसवीर में तुम्हारी पहली नज़र कहाँ जाती है?
उत्तर-
इस तसवीर में मेरी पहली नजर आसमान । से आ रही रोशनी की तरफ जाती हैं।

प्रश्न 2.
गली में क्या-क्या चीजें हैं?
उत्तर-
गली में एक स्कूटर पर बैठा आदमी और साइकिल लेकर खड़ा व्यक्ति दिखाई दे रहा है। गली के एक ओर कुछ दुकानें हैं। दुकान की तरफ मुँह करके एक व्यक्ति खड़ा है। दुकानों की ऊपर की मंजिल की बालकनी से। कपड़े लटक रहे हैं। गली की दूसरी ओर कुछ साइकिलें और मोटर साइकिल खड़ी है, एक ऑटोरिक्शा भी खड़ा है। Class 6 hindi chapter 9 solution

प्रश्न 3.
इस गली में हमें कौन-कौन सी आवाजें सुनाई देती होंगी?
सुबह के वक्त
दोपहर के वक्त
शाम के वक्त
रात के वक्त
उत्तर-

सुबह के वक्त गली में साइकिल की घंटियों, मंदिर के लाउडस्पीकरों, स्कूटर और
ऑटोरिक्शा, दूधवाले तथा फेरीवालों की ध्वनियाँ सुनाई देती होंगी।
दोपहर के वक्त फेरीवालों, ठेलेवालों और कबाड़ीवालों तथा स्कूल से वापस आते
बच्चों की आवाज आती होगी।
शाम के वक्त साइकिल की घंटियों, वाहनों का शोर, रेडियो पर बजते गानों, बच्चों के | खेलने की आवाजें और लोगों की बातचीत की आवाज भी आती होगी।
रात के वक्त आते-जाते लोगों के कदमों की आवाज, कुत्तों के भौंकने की आवाज,
चौकीदार के ‘जागते रहो’ और पुलिस गाड़ी के सायरन की आवाज आती होगी।
प्रश्न 4.
अलग-अलग समय में ये गली कैसे बदलती होगी?
उत्तर-
अलग-अलग समय में गली तो वही रहती होगी, बस वहाँ आने-जाने और रुकने वाले लोग बदलते होंगे। सुबह और शाम के समय वहाँ हलचल रहती होगी तथा दोपहर और शाम में शांति छाई रहती होगी।

प्रश्न 5.
ये तारें गली को कहाँ-कहाँ जोड़ती होंगी?
उत्तर-
बिजली की तारें गली को ट्रान्सफॉर्मर से जोड़ती होंगी। टेलीफोन की तारें दूर स्थित मुख्य दूरभाष बक्से से जुड़ी होंगी। केबल की तारें किसी टी.वी. टावर से जुड़ी होंगी।

प्रश्न 6.
साइकिलवाला कहाँ से आकर कहाँ जा रहा होगा?
उत्तर-
साइकिलवाला घर से आकर कार्यालय जा रहा होगा।

Class 6 hindi chapter 9 solution

कुछ करने को

हेलेन केलर तथा लूई ब्रेल की जीवनी लिखो।
किसी अपंग व्यक्ति की पढ़ाई-लिखाई में उसकी मदद करो।
सुनना और देखना

एन०सी०ई०आर०टी० द्वारा निर्मित श्रव्य कार्यक्रम ‘हेलेन केलर’।
सई परांजपे द्वारा निर्देशित फ़ीचर फ़िल्म ‘स्पर्श’।
परियोजना

एक पौधे का चित्र बनाकर और उस पर रंगीन फूल दर्शाओ।

पाठ पुस्तक से अधिक प्रश्न (Class 6 hindi chapter 8 extra question answer)

बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर

(क) “जो देखकर भी नहीं देखते’ पाठ के लेखक कौन हैं?
(i) प्रेमचंद
(ii) सुंदरा स्वामी
(iii) जया विवेक
(iv) हेलेन केलर

Class 6 hindi chapter 9 solution

(ख) हेलेन केलर प्रकृति की चीजों को किस प्रकार पहचानती हैं?
(i) देखकर
(ii) सुंघकर
(iii) छूकर
(iv) दूसरों से उसका वर्णन सुनकर

(ग) लेखिका को किसमें आनंद मिलता है?
(i) लोगों से बात करने में
(ii) प्रकृति को निहारने में
(iii) फूलों की पंखुड़ियों को छूने और उसकी घुमावदार बनावट को महसूस करने में

(घ) लेखिका किसके स्वर पर मंत्रमुग्ध हो जाती है?
(i) कोयल के
(ii) मैना के
(iii) मोर के
(iv) चिड़िया के

Class 6 hindi chapter 9 solution

(ङ) इनमें किस पेड़ की छाल चिकनी होती है?
(i) चीड़
(ii) भोज-पत्रे
(iii) पीपल
(iv) बरगद

उत्तर

(क) (iv)
(ख) (iii)
(ग) (iii)
(घ) (iv)
(ङ) (ii)

Class 6 hindi chapter 9 extra question answer

अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

लेखिका के कानों में किसके मधुर स्वर गूंजने लगते थे?
उत्तर- लेखिका के कानों में चिड़ियों के मधुर स्वर गूंजने लगते थे।

लेखिका को प्रकृति के जादू का अहसास कब होता है?
उत्तर- फूलों की पंखुड़ियों की मखमली सतह छूने और उनकी घुमावदार बनावट महसूस करने से लेखिका को प्रकृति के जादू का अहसास होता है। Class 6 hindi chapter 9 solution

इस दुनिया के लोग कैसे हैं?
उत्तर- इस दुनिया के अधिकांश लोग संवेदनहीन हैं। वे अपनी क्षमताओं की कद्र करना नहीं जानते।

हेलेन केलर अपने मित्रों की परीक्षा क्यों लेती है?
उत्तर- हेलेन केलर अपने मित्रों की परीक्षा यह परखने के लिए लेती है कि वे क्या देखते हैं।

लेखिका अपने दोस्तों की परीक्षा क्यों लेती हैं?

उत्तर: लेखिका अपने दोस्तों की परीक्षा इसलिए लेती है क्योंकि वो देखना चाहती हैं की उसके दोस्त दुनिया को कैसे देखते हैं।

जंगल की सैर पर कौन गया था?

उत्तर: लेखिका की मित्र जंगल की सैर पर गयी थी।

जो देखकर भी नहीं देखते question and answer

कालीन से ज्यादा लेखिका को क्या पसंद है?

उत्तर: कालीन से ज्यादा लेखिका को हरे घास से भरा हुआ मैदान पसंद है।

जीवन को किन रंगों से हरा – भरा किया जा सकता है?

उत्तर: जीवन को पर्यावरण, जिसमें इंद्रधनुष के सात रंग हैं, उस से जीवन के रंगो को हरा भरा जा सकता है। Class 6 hindi chapter 9 solution

अपनी उंगलियों के बीच लेखिका क्या महसूस करती हैं? 

उत्तर: लेखिका अपनी उंगलियों के बीच में झरनों के पानी को महसूस करती हैं।

लेखिका को झरने का पानी कब आनंदित करता है?
उत्तर- लेखिका जब झरने के पानी में अँगुलियाँ डालकर उसके बहाव को महसूस करती है, तब वह आनंदित हो उठती है। Class 6 hindi chapter 9 solution

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

लेखिका को किस काम से खुशी मिलती है?
उत्तर-
लेखिका को प्राकृतिक वस्तुओं को स्पर्श करने में खुशी मिलती है। वह चीज़ों को छूकर उनके बारे में जान लेती है। यह स्पर्श उसे आनंदित कर देता है।

मनुष्य का स्वभाव क्या है?
उत्तर
मनुष्य अपनी क्षमताओं की कदर नहीं करता। वह अपनी ताकत और अपने गुणों को नहीं पहचानता। वह नहीं जानता कि ईश्वर ने उसे आशीर्वाद स्वरूप क्या-क्या दिया है और उसका उपयोग नहीं कर सकता है। मनुष्य केवल उस चीज़ के पीछे भागता रहता है, जो उसके पास नहीं है। यही मनुष्य का स्वभाव है।

Class 6 hindi chapter 9 extra question answer

लेखिका अपने दोस्तों के बारे में क्या कहती हैं?

उत्तर: लेखिका अपने दोस्तों के बारे में कहती हैं कि उसके दोस्तों की आँख होते हुए भी वो सब कुछ देखने से चूक जाते हैं एवं उनके मित्र प्रकृति की उन बारीकियों को नहीं देख पाते जो लेखिका नेत्रहीन होकर भी देख लेती हैं। Class 6 hindi chapter 9 solution

जंगल के किन चीजों के बारे में लेखिका ने लिखा है?

उत्तर:  लेखिका को प्रकृति से अत्यधिक लगाव है इसीलिए उन्होंने प्रकृति की अनेक चीज़ों के बारे में लिखा है जिनमें से सर्वप्रथम उन्होंने जंगल में बहने वाले झरने के बारे में, चीड़ की खुरदरी छाल और घास के मैदानों के बारे में भी लिखा है।

जो देखकर भी नहीं देखते question and answer

लेखिका को किस से प्रेम है?

उत्तर: लेखिका को प्रकृति से बहुत प्रेम है| वह प्रकृति की उन बारिकियों को महसूस कर सकती हैं जो अन्य लोग नहीं कर पाते इसीलिए वो  प्रकृति की हर छोटी से छोटी बारीकियों से अत्यधिक प्रेम करती हैं।

लेखिका का दिल किन चीजों के लिए मचल उठता है?

उत्तर: लेखिका को बहते हुए पानी का झरना, चिड़ियों की मधुर आवाज़, घास के हरे – भरे मैदान बहुत पसंद हैं। वो कहती है, कि वह इसे सिर्फ छूने भर से खुश हो जाती है। अगर वो अपनी आँखों से इसे देख पाती तो बिल्कुल मंत्रमुग्ध हो जाती। उसका दिल इन सारी चीजों को देखने के लिए मचल उठता है।

दृष्टि के नियामत होने पर टिपण्णी करें।

उत्तर: जो लोग आँखों के होते हुए भी प्रकृति के बारीकियों को नहीं देख पाते और दृष्टि के आशीर्वाद को बहुत साधारण सी- चीज़ समझते हैं। उनको पता नहीं है की दृष्टि से जिंदगी के खुशियों को इंद्रधनुष के रंगों से भरा जा सकता है। ये ईश्वर की वो नियामत है। Class 6 hindi chapter 9 solution

लेखिका किन- किन चीज़ो को स्पर्श से जान लेती है?

उत्तर: लेखिका अपने हाथों से स्पर्श करके प्रकृति के बनाए गई हर एक चीज़ को पहचान लेती हैं। वो भोज- पत्र के पेड़ की चिकनी छाल, चीड़ की खुरदरी छाल को स्पर्श से भी पहचान लेती हैं। उनको बसंत के मौसम में पेड़ों की धुमावदार पत्तियों और उनकी कलियों को छूकर बहुत खुश होती है।

परखने की कला के बारे में लेखिका का विचार हैं?

उत्तर: लेखिका जब कुछ लोगों को परखती हैं तो पाती है की उनके पास देखने की शक्ति बहुत कम हैं। वो आंखों से भी वो नहीं देख पाते जो मैं बिना आँखों के देख लेती हूँ। जब भी कहीं वो घूमने जाते हैं तो क्या देखा? फिर पाती हैं, आदमी अपनी शक्तियों और क्षमता का सही उपयोग नहीं कर पाता है।

Class 6 hindi chapter 9 extra question answer

लेखिका को आश्चर्य क्यों हो रहा हैं?

उत्तर: लेखिका को अपने मित्र पर आश्चर्य होता है क्योंकि वो आंखों से भी वो नहीं देख पाते हैं जो मैं बिना आँखों के देख लेती हूँ। जब उनकी मित्र कहती है की उसे जंगल में कुछ नहीं देखा तो आश्चर्य से मन में सोचती है की आदमी अपनी शक्तियों और क्षमताओं का सही उपयोग नहीं कर रहे हैं।

जीवन रंगों से लेखिका का क्या मतलब है?

उत्तर: जीवन रंगो से लेखिका का मतलब जीवन में आने वाले परिस्थितियों से हैं। जीवन में आने वाले  सुख – दुःख,मुश्किल और उतर – चढ़ाव  से है और लेखिका ने इस बात पर बल दिया हैं।

झरनों के बारे में लेखिका क्या कहती हैं?

उत्तर:  लेखिका को प्रकृति से अधिक लगव था।वे प्रकृति की छोटी -छोटी बारिकियों को महसूस करती थी और उन्हें झरने के पानी को अंगुलियों के बीच बहते हुए महसूस करना काफ़ी पसंद था और यह करके वो आनंद से भर जाती थी और उनका मन प्रफुल्लित हो जाता था। Class 6 hindi chapter 9 solution

जिन लोगों के पास आँखें हैं, वे सचमुच बहुत कम देखते हैं- हेलेन केलर को ऐसा क्यों लगता है?
उत्तर-
लेखिका ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि जो लोग किसी चीज़ को निरंतर देखने के आदती हो जाते हैं, वे उनकी तरफ़ अधिक ध्यान नहीं देते। उनके मन में उस वस्तु के प्रति कोई जिज्ञासा नहीं रहती। ईश्वर की दी हुई देन का लाभ नहीं उठा पाते। Class 6 hindi chapter 9 extra question answer

लेखिका ने किसे नियामत माना है? उससे क्या किया जा सकता है?
उत्तर
लेखिका दृष्टि को ईश्वरीय देन मानती है। दृष्टि ईश्वर द्वारा दी गई नियामत है। यह साधारण चीज़ नहीं। दृष्टि से हम जीवन में कई तरह की खुशियाँ प्राप्त कर सकते हैं। दृष्टि के द्वारा ही मानव सही उपयोग करके जितना चाहे उन्नति कर सकता है। दृष्टि जीवन में हर प्रकार के सुख पाने का माध्यम है। इसी से मनुष्य स्वावलंबी बन सकता है। समाज को भी उन्नत कर सकता है।

जो देखकर भी नहीं देखते question and answer

इस पाठ से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर
इस पाठ से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि जीवन में जीने के लिए मनुष्य के पास जो साधन उपलब्ध हो उनसे संतुष्ट रहना चाहिए।

Class 6 hindi chapter 9 solution

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

लेखिका का संक्षिप्त जीवन – परिचय लिखिए।

उत्तर: हेलेन केलर (२७ जून १८८० – १ जून १९६८) एक अमेरिकी लेखिका और राजनीतिक कार्यकर्ता थीं। वह पहली बधिर और दृष्टिहीन महिला थी जिसने कला स्नातक की उपाधि अर्जित  की थी। ऐनी  सुलिवान के प्रशिक्षण में ६ वर्ष की अवस्था से शुरु हुए ४९ वर्षों के साथ में हेलेन सक्रियता और सफलता की ऊंचाइयों तक पहुँची। उनके जीवन की कहानी ने अनेक फिल्मकारों को आकर्षित किया है। बेहतरीन लेखिका केलर अपनी रचनाओं में युद्ध विरोधी के रूप में नजर आती हैं।

इस कहानी से आपको क्या सीख मिलती है?

उत्तर: इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि अपने दिल में प्यार रखिए और चीज़ो को देखने का नज़रिया बदलिए। हमें जो भी मिला है हमें उसका आदर करना चाहिए। अपनी क्षमताओं के लिए ईश्वर को शुक्रिया अदा करना चाहिए। सिर्फ लोभवश आपके पास जो चीज़ हैं आप उसकी इज़्ज़त नहीं करते हैं। ये गलत बात है ऐसा नहीं करना चाहिए। Class 6 hindi chapter 9 solution

‘आँखों वाले नहीं देख पाते’ लेखिका का आशय व्यक्त करिये।

उत्तर: लेखिका को आश्चर्य होता है कि वो आंखों से भी वो नहीं देख पाते जो मैं बिना आँखों के देख लेती हूँ। जब उनकी मित्र कहती है की उसे जंगल में कुछ नहीं देखा तो आश्चर्य से मन में सोचती है की आदमी को अपनी शक्तियों और क्षमताओं का सही उपयोग नहीं कर रहा। सिर्फ लोभवश आपके पास जो चीज़े हैं आप उसकी इज़्ज़त नहीं करते हैं। हमें जो भी मिला है हमें उसका आदर करना चाहिए। अपनी क्षमताओं के लिए ईश्वर को शुक्रिया अदा करना चाहिए।

पर्यावरण को लेकर लेखिका के विचार कैसे हैं?

उत्तर: लेखिका के लेख को पढ़कर लगता है की वो प्रकृति की बहुत बड़ी प्रेमी रही होंगी। उनको पेड़ – पौधे, पहाड़ो से गिरने वाले झरने, बसंत में खिलने वाले फूलो से बहुत प्यार है तो लाज़मी है की उनको पर्यावरण से भी बहुत प्यार रहा होगा। उनके अंधे होने की बावजूद उनकी कल्पना और पर्यावरण की समझ ये चीज़ जाहिर करती है की उन्हें पर्यावरण प्रेमी भी कहा जा सकता हैं।

Class 6 hindi chapter 9 extra question answer

प्रकृति की बारीकियों को लेखिका कैसे महसूस करती हैं? और क्या कहती है?

उत्तर: वो भोज-पत्र के पेड़ की चिकनी छाल, चीड़ की खुरदरी छाल को स्पर्श से पहचान लेती, बसंत के मौसम में पेड़ों की धुमावदार पत्तियों और उनकी कलियों को छूकर बहुत खुश होती है। उनको इसे सिर्फ छूने भर से खुश हो जाती है। उनको पेड़ – पौधे, पहाड़ो से गिरने वाले झरने, बसंत में खिलने वाले फूलो से बहुत प्यार है। वो अपनी आँखों से इसे देख पाती तो बिल्कुल मंत्रमुग्ध हो जाती। वो कहती हैं कि जो कुछ हमें ईश्वर ने दिया है, हमें उसका नेक कामों के लिए उपयोग करना चाहिए।

Leave a Comment