NCERT Class 6 Hindi Chapter 5 Solution With Extra Question Answer

इस ब्लॉग पोस्ट मैं आपको NCERT CLASS 6 CHAPTER 5 साथी हाथ बढ़ाना का संपूर्ण प्रश्नोत्तर दिया गया है। इसके साथ विषय के प्रश्नोत्तर के बाद इस पाठ्य से कुछ अधिक अन्य प्रश्नोत्तर (extra questions and answers) भी दिया गया है।

Class 6 hindi chapter 5 solution

Class 6 hindi chapter 5 extra question answer

साथी हाथ बढ़ाना question and answer

Class 6 hindi question answer

Class 6 hindi chapter 5 question answer

Class 6 hindi chapter 5 question answer 2023

NCERT class 6 hindi chapter 5 question answer

Class 6 hindi chapter 5 question answer

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 साथी हाथ बढ़ाना

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 साथी हाथ बढ़ाना is part of NCERT Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 साथी हाथ बढ़ाना।

Board     CBSE
Textbook NCERT
Class       Class 6
Subject   Hindi
Chapter  Chapter 5
Chapter Name   साथी हाथ बढ़ाना
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 1साथी हाथ बढ़ाना
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 साथी हाथ बढ़ाना

पाठ्य अंतर्गत प्रश्नोत्तर

गीत से

प्रश्न 1.
इस गीत की किन पंक्तियों को तुम आप अपने आसपास की जिंदगी में घटते हुए देख सकते हो?
उत्तर-
इस गीत की निम्नलिखित पंक्तियों को हम अपने आसपास की जिंदगी में घटते हुए देख सकते हैं-
साथी हाथ बढ़ाना
एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना।
साथी हाथ बढ़ाना।
हम मेहनतवालों ने जब भी मिलकर कदम बढ़ाया।
सागर ने रस्ता छोड़ा, परबत ने सीस झुकाया,
फ़ौलादी हैं सीने अपने, फ़ौलादी हैं बाँहें।
हम चाहें तो चट्टानों में पैदा कर दें राहें।

Class 6 hindi chapter 5 solution

प्रश्न 2.
‘सागर ने रस्ता छोड़ा, परबत ने सीस झुकाया’-साहिर ने ऐसा क्यों कहा है? लिखो।
उत्तर-
साहिर ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि एक साथ मिलकर काम करने से बड़ी से बड़ी बाधाओं में भी रास्ता निकल आता है, यानी काम आसान हो जाता है। साहसी व्यक्ति सभी बाधाओं पर आसानी से विजय पा लेता है क्योंकि एकता और संगठन में शक्ति होती है जिसके बल पर वह पर्वत और सागर को भी पार कर लेता है। Class 6 hindi chapter 5 solution

प्रश्न 3.
गीत में सीने और बाँहों को फ़ौलादी क्यों कहा गया है?
उत्तर-
सीने और बाँह को फ़ौलादी इसलिए कहा गया है क्योंकि हमारे इरादे मजबूत हैं। हमारे बाजुओं में आपार शक्ति है। हम ताकतवर हैं। हम बलवान हैं। हमारी बाँहें फ़ौलादी इसलिए भी हैं कि इसमें असीम कार्य क्षमता का पता चलता है। हमारी बाजुएँ काफ़ी शक्तिशाली भी हैं।

गीत से आगे

प्रश्न 1.
अपने आसपास तुम किसे साथी मानते हो और क्यों ? इससे मिलते-जुलते कुछ और शब्द खोजकर लिखो।
उत्तर-
हमारे माता-पिता, भाई-बहन, मित्र, सहपाठी, शिक्षक, पड़ोसी-ये सभी हमारे साथी हैं। क्योंकि ये सब हमें किसी न किसी रूप में सहयोग करते हैं। साथी से मिलते-जुलते शब्द हैं-सहायक, सखा, संगी, सहचर, शुभचिंतक, मित्र, मीत आदि।

प्रश्न 2.
‘अपना दुख भी एक है साथी, अपना सुख भी एक कक्षा, मोहल्ले और गाँव/शहर के किस-किस तरह के साथियों के बीच तुम्हें इस वाक्य की सच्चाई महसूस होती है। और कैसे?
उत्तर-
कुछ बातों के संबंध में हम अपने साथियों से जुड़े होते हैं। इन मामलों में हमारी सोच एक होती है और हमारे सुख-दुख की अनुभूति भी एक होती है। उदाहरण के लिए। पानी-बिजली की कमी, ट्रैफिक जैसी रोजमर्रा की मुश्किलों से जब हमारा सामना होता है तो हमें लगता है जैसे हमारा दुख एक है। वहीं दूसरी ओर विद्यालय के लिए पदक जीतना, कक्षा में अच्छे अंक लाना और बड़े होकर कुछ बनने की चाह से पता चलता है कि हमारा सुख भी एक ही है।

Class 6 hindi chapter 5 solution

प्रश्न 3.
इस गीत को तुम किस माहौल में गुनगुना सकते हो?
उत्तर-
इस गीत को स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस या किसी संगठन की स्थापना के अवसर पर गा सकते हैं। खेल के मैदान में भी यह गीत खिलाड़ियों में जोश पैदा कर सकता है। वैसे तो यह गीत कभी-भी गुनगुनाया जा सकता है, पर विशेषकर जब सहयोग और संगठन की शक्ति बतानी हो तब यह गीत महत्त्व रखता है।

प्रश्न 4.
‘एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना’-

तुम अपने घर में इस बात का ध्यान कैसे रख सकते हो?
पापा के काम और माँ के काम क्या-क्या हैं?
क्या वे एक-दूसरे का हाथ बँटाते हैं?
उत्तर-

अपने घर के छोटे-बड़े कामों में माता-पिता का हाथ बँटा कर हम इस बात की। ध्यान रख सकते हैं।
पापा और माँ को बहुत से काम करने होते हैं। जहाँ एक ओर पापा कार्यालय जाते हैं और घर के लिए आवश्यक बाहरी कामों का ध्यान रखते हैं वहीं माँ घर की सफाई, खाना बनाना, कपड़े धोना, हम सबों को पढ़ाना, खरीदारी करना और कई छोटे-बड़े कामों की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेती है।
हाँ, वे इन कामों से एक-दूसरे का हाथ बँटाते हैं।

Class 6 hindi chapter 5 solution

प्रश्न 5.
यदि तुमने ‘नया दौर’ फ़िल्म देखी है तो बताओ कि यह गीत फ़िल्म में कहानी के किस मोड़ पर आता है? यदि तुमने फ़िल्म नहीं देखी है तो फ़िल्म देखो और बताओ।
उत्तर-
‘नया दौर’ फिल्म में जब कच्ची सड़क को पक्का करने के लिए सब मिल जुल कर काम करते हैं तब यह गीत आता है। यह गीत उनके सहयोग, उत्साह और जोश को प्रदर्शित करता है।

कहावतों की दुनिया

प्रश्न 1.
अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।
एक और एक मिलकर ग्यारह होते हैं।
(क) ऊपर लिखी कहावतों का अर्थ गीत की किन पंक्तियों से मिलता-जुलता है?
(ख) इन दोनों कहावतों का अर्थ कहावत-कोश में देखकर समझो और उनका वाक्यों में प्रयोग करो।
उत्तर-
(क)

एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना।
एक से मिले तो कतरा, बन जाता जाता है दरिया
एक से एक मिले तो ज़र्रा, बन जाती है सेहरी
एक से एक मिले तो राई, बन सकती है परबत
एक से एक मिले तो इंसाँ, बस में कर ले किस्मत।

प्रश्न 2.
नीचे हाथ से संबंधित कुछ मुहावरे दिए गए हैं। इनके अर्थ समझो और प्रत्येक मुहावरे से वाक्य बनाओ-

हाथ को हाथ न सूझना
हाथ साफ़ करना
हाथ-पैर फूलना
हाथों-हाथ लेना।
हाथ लगना।
उत्तर-

बिजली चली जाने के बाद इतना अँधेरा हो गया कि हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था।
मौका मिलते ही चोर ने गहनों पर अपना हाथ साफ कर दिया।
पुलिस को देख कर चोर के हाथ-पैर फूल गए।
नई किताब के बाजार में आते ही सबने उसे हाथों-हाथ लिया।
तुम नहीं जान सकते कि कितने इंतजार के बाद यह इनामी राशि मेरे हाथ लगी
भाषा की बात

प्रश्न 1.
हाथ और हस्त एक ही शब्द के दो रूप हैं। नीचे दिए गए शब्दों में हस्त और हाथ छिपे हैं। शब्दों को पढ़कर बताओ कि हाथों का इनमें क्या काम है-
हाथघड़ी, हथौड़ा, हस्तशिल्प, हस्तक्षेप, निहत्था, हथकंडा, हस्ताक्षर, हथकरघा

Class 6 hindi chapter 5 solution

उत्तर

हाथघड़ी- हाथघड़ी हाथ की कलाई पर पहनी जाती है।
हथौड़ा- एक ऐसा लोहे का औज़ार है जिसे हाथ से पकड़कर चलाया जाता है।
हस्तशिल्प- इस शिल्पकारी को हाथ (हस्त) से किया जाता है।
हस्तक्षेप- बीच-बचाव करने के लिए। इसका अर्थ है दखल देना।
निहत्था- जिसके हाथ में कोई हथियार न हो, उसे निहत्था कहते हैं।
हथकंडा- किसी कार्य को पूरा करने के लिए अनुचित तरीका अपनाने को हथकंडा कहते हैं। इसमें भी हाथ का कार्य नहीं है। Class 6 hindi chapter 5 extra question answer
हस्ताक्षर- हाथ से अपना नाम लिखकर किसी कार्य हेतु स्वीकृति देना।
हथकरघा- हाथ से किए जाने वाले छोटे-मोटे उद्योग धंधे, जैसे चरखा चलाना, कपड़ा बुनना, टोकरी बुनना आदि।
प्रश्न 2.
इस गीत में परबत, सीस, रस्ता, इंसाँ शब्दों के प्रयोग हुए हैं। इन शब्दों के प्रचलित रूप लिखो।
उत्तर

परबत – पहाड़, पर्वत
सीस – शीश, सिर, माथा
रस्ता – रास्ता
इंसाँ – इंसान, मनुष्य
प्रश्न 3.
“कल गैरों की खातिर की, आज अपनी खातिर करना”-
इस वाक्य को गीतकार इस प्रकार कहना चाहता है
(तुमने) कल गैरों की खातिर (मेहनत) की, आज (तुम) अपनी खातिर करना।

इस वाक्य में ‘तुम’ कर्ता है जो गीत की पंक्ति में छंद बनाए रखने के लिए हटा दिया गया है। उपर्युक्त पंक्ति में रेखांकित शब्द ‘अपनी’ का प्रयोग कर्ता ‘तुम’ के लिए हो रहा है, इसलिए यह सर्वनाम है। ऐसे सर्वनाम जो अपने आप के बारे में बताएँ निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। (निज का अर्थ ‘अपना’ होता है।)
निजवाचक सर्वनाम के तीन प्रकार होते हैं जो नीचे दिए वाक्यों में रेखांकित हैं-
मैं अपने आप (या आप) घर चली जाऊँगी।
बब्बन अपना काम खुद करता है।
सुधा ने अपने लिए कुछ नहीं खरीदा।
अब तुम भी निजवाचक सर्वनाम के निम्नलिखित रूपों का वाक्यों में प्रयोग करो।

अपने को
अपने से
अपना
अपने पर
अपने लिए
आपस में
उत्तर-

अपने को- हमें अपने को दुश्मन से बचाना है।
अपने पर- मुझे अपने पर भरोसा है।
अपने से- अपने से बड़े व्यक्तियों की बात मानना चाहिए।
अपने लिए- हमें अपने लिए कुछ वक्त निकलना चाहिए।
अपना- आप इसे अपना ही समझिए।
आपस में- आपस में झगड़े मत करो।
कुछ करने को Class 6 hindi chapter 5 extra question answer

प्रश्न 1.
बातचीत करते समय हमारी बातें, हाथ की हरकत से प्रभावशाली होकर दूसरे तक पहुँचती हैं। हाथ की हरकत से या हाथ के इशारे से भी कुछ कहा जा सकता है। Class 6 hindi chapter 5 solution
नीचे लिखे हाथ के इशारे किन अवसरों पर प्रयोग होते हैं? लिखो-

‘क्यों’ पूछते हाथ
मना करते हाथ
समझाते हाथ
बुलाते हाथ
आरोप लगाते हाथ
चेतावनी देते हाथ
जोश दिखाते हाथ
उत्तर-

‘क्यों’ पूछते हाथ- का प्रयोग हम किसी से प्रश्न करते समय करते हैं।
‘मना करते हाथ’- किसी की बात को मना करने के लिए किया गया हाथों का प्रयोग।
बुलाते हाथ- किसी को बुलाने के लिए किया गया हाथों का प्रयोग।
आरोप लगाते हाथ- किसी पर दोष मढ़ते समय हाथ की ऊँगली का इशारा।
जोश दिखाते हाथ- जोश दिखाने के लिए दोनों हाथों का इशारा करते हैं।
समझाते हाथ- हम हाथ के संकेत से समझाते हैं।
चेतावनी देते हाथ- किसी काम के परिणाम के विषय में आगाह करते समय।

पाठ पुस्तक से अधिक प्रश्न

बहुविकल्पी प्रश्न

(क) ‘साथी हाथ बढ़ाना’ गीत के गीतकार कौन हैं?
(i) विष्णु प्रभाकर
(ii) दिलीप एम. साल्वी
(iii) साहिर लुधियानवी
(iv) सुमित्रानंदन पंत

Class 6 hindi chapter 5 extra question answer

(ख) किसके सहारे इंसान अपना भाग्य बना सकता है-
(i) धन के
(ii) खेल के
(iii) मेहनत के
(iv) किस्मत के

साथी हाथ बढ़ाना question and answer

(ग) गीतकार कहाँ राहें पैदा करने की बात कह रहा है?
(i) समुद्र में
(ii) हवा में
(iii) वन में
(iv) चट्टानों में

(घ) राई का पर्वत कैसे बनता है?
(i) एक से एक मिलते चले जाने पर
(ii) खेत में पैदा होने पर
(iii) व्यापारियों द्वारा खरीदे जाने पर
(iv) वर्षा होने पर साथी हाथ बढ़ाना

Class 6 hindi chapter 5 extra question answer

(ङ) हमारी मंज़िल क्या है?
(i) सत्य
(ii) झूठ
(iii) छल
(iv) फरेब

उत्तर

(क) (iii)
(ख) (iii)
(ग) (iv)
(घ) (i)
(ङ) (i)

अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

यह गीत किसको संबोधित है?
उत्तर-
यह गीत देशवासियों को संबोधित है।

‘साथी हाथ बढ़ाना’ वाक्य किस ओर संकेत करता है?
उत्तर-
साथी हाथ बढ़ाना वाक्य का संकेत है-मिलकर कार्य करना।

Class 6 hindi chapter 5 solution

इंसान चाहे तो क्या कर सकता है?
उत्तर-
इंसान चाहे तो चट्टानों में भी रास्ता निकाल सकता है।

“गैरों’ के लिए हमने क्या किया है?
उत्तर-
‘गैरों’ के लिए हमने अपनी सुख-सुविधाओं की परवाह न करके उनके कार्यों को पूरा किया है।

Class 6 hindi chapter 5 extra question answer

हमारा लक्ष्य क्या है?
उत्तर-
हमारा लक्ष्य सत्य की प्राप्ति है। हमें मिल-जुलकर उन्नति के रास्ते पर चलना चाहिए।

साथी हाथ बढ़ाना का क्या मतलब है ?
उत्तर
साथी हाथ बढ़ाना का मतलब मिल जुल कर काम करना है।

Class 6 hindi chapter 5 solution

बोझ कैसे उठाना चाहिए ?
उत्तर
बोझ मिलकर उठाना चाहिए |

मिलकर कदम बढ़ाने से कौन अपने आप रास्ता छोड़ देता है ?
उत्तर
मिलकर कदम बढ़ाने से समुद्र अपने आप रास्ता छोड़ देता देता है।

Class 6 hindi chapter 5 extra question answer

गीत के अनुसार लेख की रेखा क्या होती है?

उत्तर: गीत के अनुसार मेहनत अपने लेख की रेखा होती है।

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

इस गीत का आशय क्या है?
उत्तर-
इस गीत का आशय यह है कि हमें आपस में मिल-जुलकर काम करना चाहिए। अकेला व्यक्ति काम करते-करते थक भी सकता है। संगठन और शक्ति के सामने बड़ी-बड़ी बाधाएँ दूर हो जाती हैं। मिल-जुलकर मेहनत करने से भाग्य भी बदल सकते हैं। Class 6 hindi chapter 5 solution

क्या बिना सहयोग के आगे बढ़ा जा सकता है?
उत्तर-
बिना किसी के सहयोग के अकेले आगे बढ़ना कठिन कार्य है। जीवन में हर पल पर हमें किसी न किसी के मदद की आवश्यकता होती है। इसका समाधान हमारे जीवन में कई लोगों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से होता है। अतः बिना सहयोग के आगे बढ़ना असंभव-सा लगता है।

इस गीत से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर-
इस गीत से हमें प्रेरणा मिलती है कि हमें प्रत्येक कार्य मिल-जुलकर करना चाहिए, परिश्रम से कभी घबराना नहीं चाहिए। और सभी के सुख-दुख में सहयोग देना चाहिए। यह कविता हमें एकता और संगठन की शक्ति के बारे में भी बताती है। Class 6 hindi chapter 5 extra question answer

कवि क्या कहता है?
उत्तर
कवि कहता है कि है साथियो, मिल-जुलकर काम करो क्योंकि अकेला आदमी तो थक जाता है। इसलिए मिल-जुलकर बोझ उठाना चाहिए।

मेहनत वाले जब मिलकर चलते हैं तो क्या होता?
उत्तर
मेहनत वाले जब मिलकर चलते हैं तो सागर भी उन्हें रास्ता दे देता है तथा पर्वत भी उनके सामने अपना शीश झुका लेता है। मेहनत वालों के सामने कोई कठिनाई टिक नहीं पाती है। Class 6 hindi chapter 5 solution

गीत के अनुसार लेख की रेखा क्या होती है?

उत्तर: गीत के अनुसार मेहनत अपने लेख की रेखा होती है।

गीत ‘साथी हाथ बढ़ाना’ के गीतकार कौन हैं?

उत्तर:गीत ‘साथी हाथ बढ़ाना’ के गीतकार, साहिर लुधियानवी जी हैं।

कतरा-कतरा मिलकर क्या बनता है?

उत्तर: “एक से एक मिले तो कतरा, बन जाता है दरिया” इन पंक्तियों के द्वारा कवि कहना चाहता है की कतरा-कतरा मिलकर दरिया बन जाता है। यहाँ कतरा-कतरा से मतलब पानी की बूंदों से है।

एकता से राई क्या बन जाती है?

उत्तर: एक से एक मिले तो राई, बन सकती है परबत” इन पंक्तियों के द्वारा कवि कहना चाहता है की अगर एकता हो तो राई, आपस में मिलकर पहाड़ बना देती है। Class 6 hindi chapter 5 extra question answer

‘एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना’ पंक्ति से गीतकार का आशय स्पष्ट करें।

उत्तर: गीत की इस पंक्ति में एकता का संदेश छुपा हुआ है। गीतकार कहता है, कि अगर सब मिल-जुलकर काम करें, तो काम जल्दी हो जाता है, और सामने वाले को बोझ भी मालूम नहीं पड़ता। जब बहुत सारे लोग मिलकर एक काम करते हैं, तो काम भी जल्दी हो जाता है।

चट्टानों में राह कैसे बनाई जा सकती है?

उत्तर: चट्टानों में राह बनाने से आशय है, कि दृढ़ इच्छा-शक्ति और एकता के साथ कोई भी काम किया जाए, तो कितना भी मुश्किल काम ही क्यों न हो, उसे आसानी से किया जा सकता है। गीत की पंक्ति में यह बताने की कोशिश की गई है। Class 6 hindi chapter 5 solution

क्या गीतकार ने दूसरों का ख्याल रखने की बात की है?

उत्तर: “एक अकेला थक जाएगा, मिलकर बोझ उठाना। साथी हाथ बढ़ाना” हाँ! गीतकार दूसरों का ख्याल रखने की बात करते हैं। उपरोक्त पंक्तियों के द्वारा कवि ये बात कहना चाहते हैं के उनके अनुसार सभी का दुख और सुख एक ही है। Class 6 hindi chapter 5 extra question answer

गीतकार ने अपनी मंजिल किसको माना है?

उत्तर: “अपनी मंज़िल सच की मंज़िल अपना रस्ता नेक “ गीतकार ने सच्चाई और नेक इरादों को अपनी मंजिल माना है।

साथी हाथ बढ़ाना question and answer

दीर्घ उत्तर मूलक प्रश्नोत्तर

मेहनत क्या है? मेहनत किसके लिए और कैसे करनी चाहिए?
उत्तर
मेहनत भाग्य निर्माण करने वाली होती है। अब तक हम दूसरों के लिए मेहनत करते थे, अब अपने के लिए मन लगाकर मेहनत करनी चाहिए। कल तक विदेशी शासकों के लाभ के लिए मेहनत की जाती थी, आज अपनी भलाई के लिए मेहनत करनी चाहिए। Class 6 hindi chapter 5 solution

‘सागर ने रस्ता छोड़ा, परबत ने सीस झुकाया ने ऐसा कहा क्यों ?
उत्तर
इसका अर्थ यह है कि मेहनत करने वालों के सामने सागर और पर्वत भी झुकते हैं। जब कोई भी व्यक्ति हृढ़ निश्वय करके कदम बढ़ाता है तो उसकी सारी मुश्किलें आसान होती चली जाती हैं। उसके रास्ते की रुकावटें अपने आप दूर हो जाया करती हैं। मेहनत करने वाला व्य्क्ति सब कुछ अपने वश में कर सकता है। Class 6 hindi chapter 5 extra question answer

किस्मत को कैसे वश में किया जा सकता है?

उत्तर: क़िस्मत को मेहनत, लगन और एकता के साथ ही वश में किया जा सकता है।आज के युग में व्यक्ति एकता और साथ चलने में विश्वास नहीं करता है। उन्हें लोगों का एक साथ काम करना बोझ लगता है। आज हर व्यक्ति आत्मकेन्द्रित होता जा रहा है। लोगों को आस पास हो रही घटनाओं से कोई फ़र्क नहीं पड़ता लेकिन एकता में बहुत शक्ति होती है। एक साथ मिलकर किया गया कार्य व्यक्ति को स्वयं पर विश्वास करना सिखाता है इसलिए हमेशा हर कार्य को सहज सरल और ईमानदारी के साथ करना चाहिए।

सागर और पर्वत के माध्यम से गीतकार क्या आशय व्यक्त कर रहे हैं?

उत्तर: गीतकार ने सागर और पर्वत के माध्यम से, जीवन में आने वाली कठिनाइयों को व्यक्त किया है। हमारे समाज में ऐसी कथाएँ भरी पड़ी है, जब लोगों के समूह ने मिल कर समुद्र पार कर लिया और संसार की सबसे ऊँची चोटी तक भी पहुँच गए हैं, अर्थात मिल-जुलकर बड़ी से बड़ी बाधाओं को भी पार कर सकते हैं। गीतकार साहिर यह कहना चाहते हैं, कि मिलकर काम करने पर कठिन से कठिन लक्ष्य भी आसान हो जाता है। Class 6 hindi chapter 5 solution

इच्छाशक्ति और संगठन से समाज में क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर: समाज में ऐसी अनेक उदाहरण मिलते हैं। जब लोगों के समूहों ने संसार की सबसे ऊँची-ऊँची चोटी पर फ़तेह की और एक साथ मिलकर समुद्र पार किए हैं। समाज जब एक नेक इच्छाशक्ति के साथ संगठित होकर काम करता है, तो मुकाम आसानी से मिल जाता है।

गीत का शीर्षक क्या है? इसका सारांश लिखिए।

उत्तर- ‘साथी हाथ बढ़ाना’ गीत का शीर्षक है। यह गीत गीतकार साहिर लुधियानवी ने लिखा है। यह गीत आपसी प्रेम और समाज में एकता बढ़ाने के लिए लिखा गया है। एकता और संगठन हो, तो कुछ भी किया जा सकता है। साहिर कहते हैं, कि कितनी भी रुकावट आए, उनको पार किया जा सकता है। जैसे कि राई-राई मिलकर पहाड़ बना देते हैं, वैसे ही यदि इंसान मिलकर काम करे, तो अपनी किस्मत खुद बना सकता है। इसीलिए गीतकार ने गीत का शीर्षक ‘साथी हाथ बढ़ाना’ रखा है।

गीतकार के जीवन का संक्षिप्त जीवन-परिचय लिखिए।

उत्तर: साहिर लुधियानवी एक प्रसिद्ध शायर तथा गीतकार थे । उनका जन्म लुधियाना में हुआ था। उनका असली नाम अब्दुल हयी साहिर था। उनके पिता बहुत धनी थे, पर माता-पिता में अलगाव होने के कारण, उन्हें माता के साथ रहना पड़ा। परिणामस्वरूप उनका जीवन गरीबी में गुजरा। साहिर की शिक्षा लुधियाना के खालसा हाई स्कूल में हुई। सन् 1949 में वे दिल्ली गए। कुछ दिनों में रहकर, वे बम्बई आ गए। जहाँ पर वे उर्दू पत्रिका ‘शाहराह’ और ‘प्रीतलड़ी’ के संपादक बने। फ़िल्म ‘आज़ादी की राह पर’ (1949) के लिए, उन्होनें पहली बार गीत लिखे। किन्तु प्रसिद्धि उन्हें फ़िल्म ‘नौजवान’ से मिली। जिसके संगीतकार सचिनदेव बर्मन थे। साहिर लुधियानवी की हिंदी की प्रमुख कविताएँ हैं; रद्दे-अमल, एक मंज़र और एक वाक़या आदि। Class 6 hindi chapter 5 solution

दूसरे के साथ मिलकर रहने के क्या फ़ायदे हैं?

उत्तर: एक दूसरे के साथ मिलकर रहने के अनेक फ़ायदे हैं, जैसे कि किसी काम को करने के लिए कम समय लगता है, और मेहनत कम करनी पड़ती है। समाज में एक प्रेम और समानता का माहौल रहता है। बड़ी से बड़ी मुश्किल को लोग एक साथ मिलकर चुनौती की तरह लेते हैं, और उसको निपटाकर ख़ुशी मनाते हैं। बहुत बार कई सारे लोग साथ मिलकर बड़े-बड़े कामों को अंजाम देते हैं। जो अकेले करना संभव नहीं है, और दुनिया के सामने मिसाल कायम करते हैं। Class 6 hindi chapter 5 extra question answer

‘फ़ौलादी हैं सीने अपने, फ़ौलादी हैं बाहें’ पंक्ति से गीतकार का आशय व्यक्त करें।

उत्तर: भगवान ने हमारी बांहों और सीनों में असीम ताकत और शक्ति प्रदान की है। इनमें इतनी क्षमता है, कि ये हवाओं की दिशा बदल सकती हैं, और आसमान को झुका सकती हैं। यह तो हमें तय करना होता है, कि कैसे शक्ति का प्रयोग किया जाए जिससे कठिनाइयाँ परास्त हो जाए। इसीलिए गीत में सीने और बांहों को फ़ौलादी कहा गया है।

Queries Solved :-

Class 6 hindi chapter 5 solution

Class 6 hindi chapter 5 extra question answer

साथी हाथ बढ़ाना question and answer

Class 6 hindi question answer

Class 6 hindi chapter 5 question answer

Class 6 hindi chapter 5 question answer 2023

NCERT class 6 hindi chapter 5 question answer

Class 6 hindi chapter 5 question answer

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 5 साथी हाथ बढ़ाना

Leave a Comment