NCERT Class 6 Hindi Chapter 10 Solution With Extra Question Answer

इस ब्लॉग पोस्ट मैं आपको NCERT CLASS 6 CHAPTER 10 संसार पुस्तक है का संपूर्ण प्रश्नोत्तर दिया गया है। इसके साथ विषय के प्रश्नोत्तर के बाद इस पाठ्य से कुछ अधिक अन्य प्रश्नोत्तर (extra questions and answers) भी दिया गया है।

Class 6 hindi chapter 10 solution

Class 6 hindi chapter 10 extra question answer

संसार पुस्तक है question and answer

Class 6 hindi question answer

Class 6 hindi chapter 10 question answer

Class 6 hindi chapter 10 question answer 2023

NCERT class 6 hindi chapter 10 question answer

Class 6 hindi chapter 10 question answer

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 10 संसार पुस्तक है

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 10 संसार पुस्तक है is part of NCERT Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 10 संसार पुस्तक है

Board     CBSE
Textbook NCERT
Class       Class 6
Subject   Hindi
Chapter  Chapter 10
Chapter Name   संसार पुस्तक है
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 1संसार पुस्तक है
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 10 संसार पुस्तक है

पाठ्य अंतर्गत प्रश्नोत्तर

पत्र से

प्रश्न 1.
लेखक ने ‘प्रकृति के अक्षर’ किन्हें कहा है?
उत्तर-
लेखक ने पेड़-पौधों, पत्थरों, नदियों, जंगलों, हड्डियों आदि प्राकृतिक चीजों को प्रकृति के अक्षर कहा है।

प्रश्न 2.
लाखों-करोड़ों वर्ष पहले हमारी धरती कैसी थी?
उत्तर-
लाखों-करोड़ों वर्ष पूर्व हमारी धरती बहुत गर्म थी। इस पर कोई जीव जीवित नहीं रह सकता था।

Class 6 hindi chapter 10 solution

प्रश्न 3.
दुनिया का पुराना हाल किन चीज़ों से जाना जाता है? कुछ चीज़ों के नाम लिखो।
उत्तर-
दुनिया का पुराना हाल पहाड़, समुद्र,नदियाँ, जंगल के जानवरों की पुरानी हड्डियों, पत्थर के टुकड़ों से जाना जाता है।

प्रश्न 4.
गोल, चमकीला रोड़ा अपनी क्या कहानी बताता है?
उत्तर-
गोल और चमकीला दिखाई देने वाला रोड़ा पहले ऐसा नहीं था। पहले वह चट्टान का टूटा हुआ नोकीला खुरदरा टुकड़ा था। बारिश के पानी में बहकर वह छोटी घाटी तक आया। पानी के साथ निरंतर ढकेले जाने के कारण उसके कोण घिसकर गोल और चमकदार बन गए। Class 6 hindi chapter 10 solution

प्रश्न 5.
गोल, चमकीले रोड़े को यदि दरिया और आगे ले जाता तो क्या होता? विस्तार से उत्तर लिखो।
उत्तर-
गोल, चमकीले रोड़े को अगर दरिया और आगे ले जाता तो वह छोटा होते-होते अंत में बालू का एक कण बन जाता और समुद्र के किनारे पहुँच कर अपने जैसे ही रेत के अन्य कणों में मिल जाता। जहाँ एक सुंदर बालू का किनारा बन जाता जिस पर छोटे-छोटे बच्चे खेलते और बालू के घरौंदे बनाते। लोग उस रेत को विभिन्न कामों में प्रयोग करते।

प्रश्न 6.
नेहरू जी ने इस बात का हलका-सा संकेत दिया है कि दुनिया कैसे शुरू हुई होगी? उन्होंने क्यों बताया है? पाठ के आधार पर लिखो।
उत्तर-
नेहरू जी ने बताया है कि यह पृथ्वी लाखों-करोड़ों वर्ष पुरानी है। यह पृथ्वी बहुत गरम थी। इस पर कोई जानदार चीज़ नहीं रह सकती थी। पहले यहाँ न कोई आदमी था, न जानवर। करोड़ों वर्षों में जाकर धरती ठंडी हुई फिर धीरे-धीरे इस पर वनस्पतियाँ पैदा होने लगीं। फिर छोटे-छोटे जीव-जंतु पैदा हुए और फिर मनुष्य। इस तरह दुनिया की शुरुआत हुई। Class 6 hindi chapter 10 solution

पत्र से आगे

प्रश्न 1.
लगभग हर जगह दुनिया की शुरुआत को समझाती हुई कहानियाँ प्रचलित हैं। तुम्हारे यहाँ कौन-सी कहानी प्रचलित है?
उत्तर-
हमारे यहाँ यह कहानी प्रचलित है कि यह धरती पहले सूर्य का ही अंग थी। अंतरिक्ष में आए किसी परिवर्तन के कारण यह सूर्य से अलग हो गई। यह भी सूर्य की तरह आग का गोला था। करोड़ों वर्षों में जाकर यह ठंडी हुई फिर इस पृथ्वी पर वनस्पतियाँ पैदा होने लगीं। इसके बाद ही जानवर और इंसान अस्तित्व में आए। दूसरी कहानी प्रचलित है कि इस दुनिया की शुरुआत ईश्वर ने की। उसी ने सृष्टि के क्रम को आगे बढ़ाया।

Class 6 hindi chapter 10 extra question answer

प्रश्न 2.
तुम्हारी पसंदीदा किताब कौन सी है और क्यों?
उत्तर-
हमारी पसंदीदा किताब ‘रामचरित मानस’ है जो गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखी गई है। इस ग्रंथ में नीति, धर्म, व्यवहार, कर्तव्य अकर्तव्य आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है।

प्रश्न 3.
मसूरी और इलाहाबाद भारत के किन प्रांतों के शहर हैं?
उत्तर-
मसूरी उत्तराखंड प्रांत का और इलाहाबाद उत्तर प्रदेश प्रांत का शहर है।

Class 6 hindi chapter 10 solution

प्रश्न 4.
तुम जानते हो कि दो पत्थरों को रगड़कर आदि मानव ने आग की खोज की थी। उस युग में पत्थरों का और क्या-क्या उपयोग होता था?
उत्तर-
आदि मानव पत्थरों का इस्तेमाल आग जलाने के अलावा मकान बनाने, हथियार व औजारों के रूप में एवं जानवरों का शिकार करने के लिए करते थे। इसके अलावा मांस काटने और चमड़ा या वृक्ष की छाल छीलने वाले औजार के रूप में इसके प्रयोग किए जाते थे।

अनुमान और कल्पना

हर चीज़ के निर्माण की एक कहानी होती है, जैसे मकान के निर्माण की कहानी-कुरसी, गद्दे, रजाई के निर्माण की कहानी हो सकती है। इसी तरह वायुयान, साइकिल अथवा अन्य किसी यंत्र के निर्माण की कहानी भी होती है। कल्पना करो यदि रसगुल्ला अपने निर्माण की कहानी सुनाने लगे कि पहले दूध था, उसे दूध से छेना बनाया गया, उसे गोल आकार दिया गया। चीनी की चाशनी में डालकर पकाया गया। फिर उसका नाम पड़ा रसगुल्ला।

Class 6 hindi chapter 10 solution

तुम भी किसी चीज़ के निर्माण की कहानी लिख सकते हो, इसके लिए तुम्हें अनुमान और कल्पना के साथ उस चीज़ के बारे में कुछ जानकारी एकत्र करनी होगी।
उत्तर-
रोटी की कहानी
मैं हूँ रोटी, सो, मैं अपने बारे में तुम्हें कहानी सुनाती हूँ। मुझे पहले खेतों में गेहूँ के रूप में बोया गया। फिर मैं पौधे के रूप में अंकुरित हुआ। फिर मुझमें अनाज़ की बालियाँ लगीं। बालियों को पकने पर काट लिया गया। साफ़-सफ़ाई कर मेरा नाम गेहूँ पड़ गया। मुझे दुकानदारों को बेचा गया। जब मुझे चक्की में पीसो गया तो मेरा नया नाम आटा रखा गया। इसके बाद लोगों ने मुझे खरीदा। घर से जाकर मुझे आवश्यकतानुसार पानी के साथ गुँथा गया। फिर गोले बनाकर, बेलकर मुझे तवे पर या किसी तंदूर में सेका। उसके बाद मैं फूल कर कुप्पा हो गई। फिर यहाँ मेरा नाम रोटी पड़ा।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
इस बीच वह दरिया में लुढ़कता रहा।’ नीचे लिखी क्रियाएँ पढ़ो। क्या इनमें और ‘लुढ़कना’ में तुम्हें कोई समानता नज़र आती है?

ढकेलना
गिरना
खिसकना
इन चारों क्रियाओं का अंतर समझाने के लिए इनसे वाक्य बनाओ।
उत्तर-
इन चारों क्रिया शब्दों के अर्थ में बहुत अंतर है।
लुढ़कना – दवा की शीशी अलमारी से लुढ़क गई।
ढकेलना – राघव ने मोहन को सीढ़ियों से ढकेल दिया।
गिरना – किताब टेबल से नीचे गिर गई।
खिसकना – माधव ने खिसककर मुझे बैठने की जगह दी।

Class 6 hindi chapter 10 solution

प्रश्न 2.
चमकीला रोड़ा-यहाँ रेखांकित विशेषण ‘चमक’ संज्ञा में ‘ईला’ प्रत्यय जोड़ने पर बना है। निम्नलिखित शब्दों में यही प्रत्यय जोड़कर विशेषण बनाओ और इनके साथ उपयुक्त संज्ञाएँ लिखो-
पत्थर ………
काँटा ……..
रस ………
ज़हर ………….
उत्तर-
पथरीला रास्ता
कॅटीला पौधा
रसीला आम
जहरीला साँप

प्रश्न 3.
‘जब तुम मेरे साथ रहती हो, तो अकसर मुझसे बहुत-सी बातें पूछा करती हो।’
यह वाक्य दो वाक्यों को मिलाकर बना है। इन दोनों वाक्यों को जोड़ने का काम जब-तो (तब) कर रहे हैं, इसलिए | इन्हें योजक कहते हैं। योजक के रूप में कभी कोई बदलाव नहीं आता, इसलिए ये अव्यय का एक प्रकार होते हैं। नीचे वाक्यों को जोड़ने वाले कुछ और अव्यय दिए गए हैं। उन्हें रिक्त स्थानों में लिखो। इन शब्दों से तुम भी एक-एक वाक्य बनाओ-
बल्कि / इसलिए / परंतु / कि / यदि / तो / न कि / या / ताकि।

कृष्णन फ़िल्म देखना चाहता है ………….. मैं मेले में जाना चाहती हूँ।
मुनिया ने सपना देखा ………….. वह चंद्रमा पर बैठी है।
छुट्टियों में हम सब …………… दुर्गापुर जाएँगे ………….. जालंधर।
सब्ज़ी कटवा कर रखना …………. घर आते ही मैं खाना बना लें।
………… मुझे पता होता कि शमीना बुरा मान जाएगी …………… मैं यह बात न कहती।
इस वर्ष फ़सल अच्छी नहीं हुई है ………… अनाज महँगा है।
विमल जर्मन सीख रहा है …………….. फ्रेंच।
उत्तर-

कृष्णन फ़िल्म देखना चाहता है परंतु मैं मेले में जाना चाहती हूँ।
मुनिया ने सपना देखा कि वह चंद्रमा पर बैठी है।
छुट्टियों में हम सब या तो दुर्गापुर जाएँगे या जालंधर।
सब्ज़ी कटवाकर रखना ताकि घर आते ही मैं खाना बना लें।
यदि मुझे पता होता कि शमीना बुरा मान जाएगी तो मैं यह बात न कहती।
इस वर्ष फ़सल अच्छी नहीं हुई इसलिए अनाज महँगा है।
विमल जर्मन सीख रहा है न कि फ्रेंच।

Class 6 hindi chapter 10 extra question answer

कुछ करने को

पास के शहर में कोई संग्रहालय हो तो वहाँ जाकर पुरानी चीजें देखो। अपनी कक्षा में उस पर चर्चा करो।
सुननी और देखना

एन०सी०ई०आर०टी० की श्रव्य श्रृंखला ‘पिता के पत्र पुत्री के नाम’।
एन०सी०ई०आर०टी० का श्रव्य कार्यक्रम ‘पत्थर और पानी की कहानी’।
‘पिता के पत्र पुत्री के नाम’ पुस्तक पुस्तकालय से लेकर पढ़ो।

Class 6 hindi chapter 10 solution

पाठ पुस्तक से अधिक प्रश्न (Class 6 Hindi chapter 8 extra question answer)

बहुविकल्पी प्रश्न

(क) “संसार पुस्तक है’ पाठ के लेखक कौन हैं?
(i) प्रेमचंद
(ii) विनय महाजन
(iii) पं० जवाहरलाल नेहरू
(iv) कृष्णा सोबती

(ख) नेहरू जी ने यह पत्र किसको लिखा था?
(i) भारत के बच्चों को
(ii) अपनी पुत्री इंदिरा को
(iii) भारत के साहित्यकारों को
(iv) धार्मिक नेताओं को

Class 6 hindi chapter 10 solution

(ग) लेखक के पत्रों का संकलन किस नाम से है?
(i) भारत एक खोज
(ii) संसार पुस्तक है।
(iii) संसार एक रंग-मंच
(iv) पिता के पत्र पुत्री के नाम

(घ) लेखक ने प्रकृति के अक्षर किसे कहा है?
(i) पहाड़ों को
(ii) नदी और मैदानों को
(iii) पक्षियों और पेड़ों को
(iv) उपर्युक्त सभी

(ङ) किसी भाषा को सीखने के लिए सबसे पहले क्या सीखना होता है?
(i) वर्ण
(ii) शब्द
(iii) वाक्य
(iv) शब्दांश

उत्तर

(क) (ii)
(ख) (ii)
(ग) (iv)
(घ) (iv)
(ङ) (iv)

Class 6 hindi chapter 10 extra question answer

अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

हम इतिहास में क्या पढ़ते हैं?
उत्तर-
हम इतिहास में विभिन्न देशों के बीते हुए समय की जानकारी पढ़ते हैं, जैसे-हिंदुस्तान और इंग्लैंड का इतिहास। Class 6 hindi chapter 10 solution

लेखक ने संसार को पुस्तक क्यों कहा है?
उत्तर-
जैसे पुस्तक पढ़कर बहुत-सी जानकारी प्राप्त की जा सकती है, वैसे ही संसार में रहकर भी हमें बहुत-सी जानकारियाँ प्राप्त हो सकती हैं। इसलिए लेखक ने संसार को पुस्तक कहा है।

Class 6 hindi chapter 10 extra question answer

दुनिया का हाल जानने के लिए किस बात का ध्यान रखना पड़ेगा?
उत्तर-
दुनिया का हाल जानने के लिए दुनिया के सभी देशों और यहाँ बसी सभी जातियों का ध्यान रखना होगा। केवल एक देश जिसमें हम पैदा हुए हैं, की जानकारी प्राप्त कर लेना काफ़ी नहीं है।

संसार पुस्तक है question and answer

एक रोड़ा दरिया में लुढ़कता-लुढ़कता किस रूप में बदल जाता है?
उत्तर-
रोड़ा दरिया में लुढ़कते-लुढ़कते छोटा होता जाता है और अंत में रेत का कण बन जाता है।

इतिहास कौन लिखता है?

उत्तर: इतिहास विद्वान लिखते हैं।

सैकड़ों वर्ष पहले धरती पर मनुष्यों का निवास क्यों नहीं था?

उत्तर: सैकड़ों वर्ष पहले धरती का तापमान बहुत ज्यादा था। इसी कारण उस समय धरती पर मनुष्य का निवास नहीं था।

प्रकृति के अक्षर क्या है?

उत्तर: जो अक्षर हमें धरती के बारे में ज्ञान देते हैं, जैसे कि सड़कें, पहाड़, नदियाँ, आदि सब प्रकृति के अक्षर है। Class 6 hindi chapter 10 solution

यह खत किसने और किसके लिए लिखा है?

उत्तर: यह खत पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपनी बेटी इंदिरा गांधी के लिए लिखा है।

खत में इंग्लैंड को क्या कहा गया है?

उत्तर: खत में इंग्लैंड को एक छोटा सा टापू बताया गया है।

संसार पुस्तक है question and answer

पत्थर अपनी कहानी हमें कैसे बताते हैं?
उत्तर-
पत्थरों की कहानी उनके ऊपर ही लिखी हुई है। यदि हमें उसे पढ़ने और समझने की दृष्टि हो तो हम यह कहानी जान सकते हैं। Class 6 hindi chapter 10 solution

पुराने समय के बारे में सही सही बताना क्यों मुश्किल है?

उत्तर: पुराने समय के बारे में सही-सही बताना इसलिए मुश्किल है क्योंकि उस समय के लोग आज के लोगों की तरह किताबें नहीं लिखा करते थे और उस समय का जो कुछ भी बचा हुआ था, सभी लगभग नष्ट हो चुका है।

Class 6 hindi chapter 10 extra question answer

लेखक ने संसार-रूपी पुस्तक किस को कहा है?

उत्तर: लेखक ने संसार-रूपी पुस्तक प्रकृति के अक्षरों, जैसे कि पत्थर, नदियां, पहाड़ों को कहा है, क्योंकि यह हमें संसार के बारे में जानकारी देते हैं।

क्या देखकर पता चलेगा कि धरती पर पहले मौसम गर्म हुआ करता था?

उत्तर: पहले के समय मे पाए जाने वाले इंसानो एवं जानवरों के बचे हुए हड्डियों को देखकर यह पता चलता है कि धरती पर पहले मौसम गर्म हुआ करता था।

Class 6 hindi chapter 10 extra question answer

कोई भी ज़बान सीखने के लिए क्या जरूरी है?

उत्तर: कोई भी ज़बान, जैसे कि हिंदी, उर्दू, फारसी, आदि सीखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि हमें उस ज़बान के अक्षरों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। Class 6 hindi chapter 10 solution

लेखक ने संसार का छोटा सा पृष्ठ किसे कहा है?

उत्तर: लेखक ने संसार की पुस्तक का छोटा सा पृष्ठ, एक छोटा-सा रोड़ा जो सड़क पर या पहाड़ के नीचे पड़ा है, जिसे हम कुछ नहीं समझते हैं, उसे कहा है।

Class 6 hindi chapter 10 solution

लघुउत्तरीयप्रश्न 

लेखक लड़की से क्या आशा करते हैं?

उत्तर: लेखक ने लड़की से यह उम्मीद लगाई है कि वह संसार में फैले अक्षरों को पहचानेगी और केवल किताब में छपे इतिहास को ही नहीं बल्कि अन्य इतिहास को भी पढ़ेगी। लेखक लड़की से यह आशा करते हैं कि लड़की भी उनकी तरह आस-पास की चीजें देखें और अपनी समझ को बढ़ाएं।

संसार पुस्तक है question and answer

विद्वानों ने पुराने समय के बारे में जानकारी कहाँ से इकट्ठा किया?

उत्तर: विद्वानों ने पुराने समय के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए पत्थरों, पहाड़ों और नदियों के संरचना को देखा और पुराने समय के जानवरों और इंसानों के हड्डियों का अध्ययन किया। उन्होंने अपने सारे अध्ययनों को एक किताब का रूप दिया। आज वही किताब इतिहास के रूप में जानी जाती है।

पत्थरों और पहाड़ों को लेखक ने गौर से देखने को क्यों कहा है?

उत्तर: पत्थरों और पहाड़ों को लेखक ने गौर से देखने को इसलिए कहा है क्योंकि पत्थरों और पहाड़ों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस कहानी में लेखक ने लड़की को पत्थरों और पहाड़ों को गौर से देखने को कहा है क्योंकि लेखक चाहते हैं कि वह लड़की भी अन्य लोगों की तरह, यह संसार रूपी किताब पढ़कर विद्वान बन जाए। Class 6 hindi chapter 10 solution

संसार-रूपी पुस्तक को विस्तार से समझाइए।

उत्तर: संसार-रूपी पुस्तक में हमें संसार के बारे में विस्तार से बताया गया है। जैसे कि पहले धरती कैसी थी?, धरती पर पहले कौन रहता था?, पहले के जानवर कैसे होते थे? आदि प्रश्नों का उत्तर हमें संसार-रूपी पुस्तक में मिलता है।

धरती पहले कैसी थी? कौन रहता था?

उत्तर: आज से लाखों-करोड़ों साल पहले इस धरती का जन्म हुआ था। पहले यह धरती बहुत गर्म हुआ करती थी। धरती पर पहले किसी भी प्रकार के जीवन की कोई भी संभावना नहीं थी। धीरे-धीरे जब यह धरती ठंडी हुई, तब यहां जानवरों का जन्म हुआ। जानवरों के जन्म के कई हजार सालों बाद, यहां मानव-जाति का जन्म हुआ।

इतिहासकारों के अनुसार इस धरती पर सबसे पहले पेड़- पौधे, फिर जानवर, और अंत में मानव जाति रहने लगे।

Class 6 hindi chapter 10 solution

रोड़े का उदाहरण देकर लेखक ने क्या समझाया है?

उत्तर: रोड़े का उदाहरण देकर लेखक ने यहां यह समझाने का प्रयास किया है कि इस पृथ्वी में हर एक चीज होने की एक वजह होती है। यदि मनुष्य उस वजह को समझ जाएगा, तो वह इस पृथ्वी के अनसुलझे रहस्य को सुलझा लेगा।

Class 6 hindi chapter 10 extra question answer

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रेमचंद का संक्षिप्त जीवन परिचय लिखिए।

उत्तर: प्रेमचंद का जन्म, 31 जुलाई 1880, को वाराणसी के निकट लमही गांव में एक कायस्थ परिवार में हुआ था। इनकी माता का नाम आनंदी देवी तथा पिता का नाम मुंशी अजायबराय था। प्रेमचंद के पिता, लमही में, डाकमुंशी थे। प्रेमचंद को पढ़ने का शौक बचपन से ही था। सन् 1898 मे, मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, वे एक स्थानीय विद्यालय में, शिक्षक नियुक्त हो गए। जीवन के अंतिम दिनों में वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए और लंबे समय तक बीमार रहने के पश्चात 8 अक्टूबर 1936, को उनका निधन हो गया। प्रेमचंद के सर्वश्रेष्ठ प्रसिद्ध उपन्यासों में से गोदान, संबन और सेवा सदन प्रमुख है।

Class 6 hindi chapter 10 solution

जवाहरलाल नेहरू का संक्षिप्त जीवन-परिचय लिखिए।

उत्तर: पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म, 14 नवंबर 1889 को, ब्रिटिश भारत के इलाहाबाद में हुआ था। इनके पिता मोतीलाल नेहरू, एक धनी बैरिस्टर थे। जवाहरलाल नेहरू तीन भाई बहन थे, जिनमें वह सबसे बड़े थे और बाकी की दो बहने थी। इन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो से, और कॉलेज की पढ़ाई, ट्रिनिटी कॉलेज, कैंब्रिज (लंदन) से पूरी की। इसके बाद उन्होंने लॉ की पढ़ाई कैंब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की। पंडित जवाहरलाल नेहरू 1912 में भारत लौटे और भारत में ही वकालत शुरू की। जवाहरलाल नेहरू ने 1920 – 1922 मे असहयोग आंदोलन में सक्रिय हिस्सा लिया। पंडित जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु, 27 मई 1964 को 74 वर्ष की आयु में, दिल्ली में हुई।

नेहरू जी ने पुत्री को क्या सलाह दी?
उत्तर-
नेहरू जी ने पुत्री को कहा कि इंग्लैंड केवल एक छोटा-सा टापू है और हिंदुस्तान, जो एक बहुत बड़ा देश है, फिर भी दुनिया का एक छोटा-सा हिस्सा है। अगर तुम्हें इस दुनिया का कुछ हाल जानने का शौक है, जो तुम्हें सब देशों को और उन सब जातियों का जो इसमें बसी हुई हैं, का ध्यान रखना पड़ेगा, केवल उस एक छोटे-से देश का नहीं जिसमें तुम पैदा हुई हो। Class 6 hindi chapter 10 solution

गोल-चमकीला रोड़ा अपनी क्या कहानी बताता है?
उत्तर-
गोल और चमकीला दिखाई देने वाला रोड़ा पहले ऐसा नहीं था। एक समय यह रोड़ा एक चट्टान का टुकड़ा था, जिसमें किनारे और कोने थे। वह किसी पहाड़ के दामन में पड़ा था। जब पानी के साथ बहकर वह नीचे आ गया और घाटी तक पहुँच गया। वहाँ से एक पहाड़ी नाले ने ढकेल कर उसे एक छोटे-से दरिया में पहुँचा दिया। पानी के साथ निरंतर ढकेले जाने के कारण उसके कोने घिस गए। दरिया उसे और आगे बहाकर ले गई। इस प्रकार की निरंतर प्रक्रिया के साथ वह गोल, चमकदार और चिकना हो गया।

Class 6 hindi chapter 10 extra question answer

लेखक ने इस दुनिया की और इस दुनिया के छोटे-बड़े देशों की छोटी-छोटी कथाएँ लिखने का इरादा क्यों किया?
उत्तर-
जब लेखक और उनकी पुत्री साथ-साथ रहते थे तो लेखक की पुत्री नेहरू जी से कई प्रश्न पूछा करती थी। नेहरू जी तब उसके प्रश्नों और बातों का उत्तर दिया करते थे। जब लेखक की पुत्री अपने पिता से दूर मसूरी में थी तो उन दोनों की बातचीत नहीं हो सकती थी। अतः लेखक ने बड़े सरल सहज तरीके से कई दुर्लभ जानकारियाँ देने के लिए इस दुनिया की और इस दुनिया के छोटे-बड़े देशों की छोटी-छोटी कथाएँ पत्रों के माध्यम से लिखने का इरादा किया। Class 6 hindi chapter 10 solution

इतिहास को लिखने के लिए साक्ष्य कहां से और कैसे जुटाए गए?

उत्तर: धरती पर पहले से पढ़े हुए अवशेषों की जांच और अध्ययन से हमें धरती के पूर्व रूप के बारे में पता चलता है। इतिहास को लिखने के लिए जो साक्ष्य हमें मिले, वह हमें विभिन्न जगह खुदाई से मिले। साक्ष्य से हमें यह पता चला कि धरती पर पहले कोई लोग समाज या ग्राम रहा करते थे। मिले हुए जीवाश्म के ऊपर, सभी के राय को इकट्ठा करके, एक सर्वोत्तम राय को तवज्जो दी जाती है। फिर इसे एक किताब का रूप दिया जाता है, जिससे हमें और आपको इतिहास के बारे में पता चलता है।

संसार पुस्तक है question and answer

दुनिया का हाल जानने के लिए लेखक ने कौन सा तरीका समझाया है?

उत्तर: दुनिया का हाल समझने के लिए लेखक ने कहा है कि, हमें आसपास की ऐसी चीजें जो बहुत ही पहले से है, उसे परखने की आवश्यकता है। वह कौन सी चीज है?, वह ऐसी क्यों दिखती है? जब कोई वस्तु देखकर ऐसे सवाल हमारे मन में आए, तो यह जरूरी है कि हम उसकी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें। यह हमें दुनिया समझने का एक अलग नजरिया प्रदान करेगा।

Leave a Comment