NCERT Class 6 Hindi Chapter 4 Solution With Extra Question Answer

इस ब्लॉग पोस्ट मैं आपको NCERT CLASS 6 CHAPTER 4 चाँद से थोड़ी सी गप्पे का संपूर्ण प्रश्नोत्तर दिया गया है। इसके साथ विषय के प्रश्नोत्तर के बाद इस पाठ्य से कुछ अधिक अन्य प्रश्नोत्तर (extra questions and answers) भी दिया गया है।

Class 6 hindi chapter 4 solution

Class 6 hindi chapter 4 extra question answer

चाँद से थोड़ी सी गप्पे question and answer

Class 6 hindi question answer

Class 6 hindi chapter 4 question answer

Class 6 hindi chapter 4 question answer 2023

NCERT class 6 hindi chapter 4 question answer

Class 6 hindi chapter 4 question answer

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 4 चाँद से थोड़ी सी गप्पे

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 4 चाँद से थोड़ी सी गप्पे is part of NCERT Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter चाँद से थोड़ी सी गप्पे।

Board     CBSE
Textbook NCERT
Class       Class 6
Subject   Hindi
Chapter  Chapter
Chapter Name   चाँद से थोड़ी सी गप्पे
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 1चाँद से थोड़ी सी गप्पे
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 4 चाँद से थोड़ी सी गप्पे

पाठ्य अंतर्गत प्रश्नोत्तर

कविता से

प्रश्न 1. ‘आप पहने हुए हैं कुल आकाश’ के माध्यम से लड़की कहना चाहती है कि-
(क) चाँद तारों से जड़ी हुई चादर ओढ़कर बैठा है।
(ख) चाँद की पोशाक चारों दिशाओं में फैली हुई है।
आप किसे सही मानते हो ?
उत्तर-
लड़की यह बताना चाहती है कि संपूर्ण आकाश तुम्हारे चारों ओर है ऐसा लगता है जैसे यह संपूर्ण आकाश ही तुम्हारा वस्त्र है, जिस पर सितारे जड़े हैं। Class 6 hindi chapter 4 solution

प्रश्न 2. कवि ने चाँद से गप्पें किस दिन लगाई होंगी? इस कविता में आई बातों की मदद से अनुमान लगाओ और उसका कारण भी बताओ।
दिन – कारण
पूर्णिमा – ………
अष्टमी से पूर्णिमा के बीच – ………..
प्रथमा से अष्टमी के बीच – ……….
उत्तर-
दिन कारण
पूर्णिमा चाँद पूरी तरह गोल नजर आता है।
अष्टमी से पूर्णिमा के बीच चाँद तिरछा नजर आता है।
प्रथमा से अष्टमी के बीच चाँद बहुत पतला नजर आता है।
मेरे विचार से कवि ने चाँद से अष्टमी से पूर्णिमा के बीच गप्पें लगाई होगी।

चाँद से थोड़ी सी गप्पे question and answer

प्रश्न 3. नई कविता में तुक या छंद के बदले बिंब का प्रयोग अधिक होता है। बिंब वह तसवीर होती है जो शब्दों को पढ़ते समय हमारे मन में उभरती है। कई बार कुछ कवि शब्दों की ध्वनि की मदद से ऐसी तसवीर बनाते हैं और कुछ कवि अक्षरों या शब्दों को इस तरह छापने पर बल देते हैं कि उनसे कई चित्र हमारे मन में बनें। इस कविता के अंतिम हिस्से में चाँद को एकदम गोल बताने के लिए कवि ने बि ल कु ल शब्द के अक्षरों को अलग-अलग करके लिखा है। तुम इस कविता के और किन शब्दों को चित्र की आकृति देना चाहोगे? ऐसे शब्दों को अपने ढंग से लिखकर दिखाओ।
उत्तर-
चाँद, गोल-मटोल, तिरछे।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1. कुछ लोग बड़ी जल्दी चिढ़ जाते हैं। यदि चाँद का स्वभाव भी आसानी से चिढ़ जाने का हो तो वह किन बातों से सबसे ज्यादा चिढ़ेगा? चिढ़कर वह उन बातों का क्या जवाब देगा? अपनी कल्पना से चाँद की ओर से दिए गए जवाब लिखो। Class 6 hindi chapter 4 solution
उत्तर-
यदि चाँद का स्वभाव आसानी से चिढ़ जाने का हो तो वह तिरछे कहे जाने पर जरूर चिढ़ेगा। घटने-बढ़ने की बीमारी की बात सुनकर भी उसे बहुत गुस्सा आएगा। वह चिढ़कर यही जवाब देगा कि वह तिरछा नहीं है और ना ही उसे घटने-बढ़ने की बीमारी है, यह हमारी नजर का फेर है कि वह हमें तिरछा नजर आता है। शायद वह हमें यह भी कहेगा कि अपनी नजर ठीक करवाने के लिए डॉक्टर के पास जाकर चश्मा लगवा लो।

चाँद से थोड़ी सी गप्पे question and answer

प्रश्न 2. यदि कोई सूरज से गप्पें लगाए तो वह क्या लिखेगा? अपनी कल्पना से गद्य या पद्य में लिखो। इसी तरह की कुछ और गप्पें निम्नलिखित में से किसी एक या दो से करके लिखो-
पेड़ बिजली का खंभा सड़क पेट्रोल पंप
उत्तर-
(क) सूरज से गप्पें-
अरे सूरज भाई,
इतने क्यों नाराज हो,
पता नहीं तुम
सभी को जलाए जाते हो
तपाते हो दुनिया को जी भर,
झुलसा देते हो, पेड़ से गप्पेंऐ!

कभी लाल तो कभी सफ़ेद चाँदी से
नज़र आते हो।
तुम सदा ऊपर जाने देते हो
बड़े-बड़े वाहने
क्या तुम कैसे इतना
पीड़ा सहते हो?

(ख) पेड़ से गप्पो-
ए! पेड़ तुम हो
कितने कल्याणकारी! छाया देते हो,
भोजन देते हो, वर्षा का हो आधार।

(ग) सड़क-
हे सड़क!
तुम कितनी शक्तिशाली हो? तुममें इतनी सहनशीलता
कहाँ से आई है।

चाँद से थोड़ी सी गप्पे question and answer

(घ) पेट्रोल पंप
हे पेट्रोल पंप! तुम्हारे अंदर कितना तेल समाया है?
यह कभी खत्म होने का नाम नहीं लेता।
तेरे कारण सारी दुनिया सड़कों पर दौड़ रही है।
तुममें यह शक्ति कहाँ से आई है?

(ङ) बिजली का खंभा-
हे बिजली के खंभे।
सिर पर तारों का जाले
तुम क्यों लंबे खड़े हो
करंट मारते खूब हो।

भाषा की बात

प्रश्न 1. चाँद संज्ञा है। चाँदनी रात में चाँदनी विशेषण है।
नीचे दिए गए विशेषणों को ध्यान से देखो और बताओ कि-
(क) कौन-सा प्रत्यय जुड़ने पर विशेषण बन रहे हैं।
(ख) इन विशेषणों के लिए एक-एक उपयुक्त संज्ञा भी लिखो-
गुलाबी पगड़ी
मखमली घास
कीमती गहने
ठंडी रात
जंगली फुल
कश्मीरी भाषा
उत्तर-
ये सभी विशेषण ‘ई’ प्रत्यय जुड़ने से बने हैं। गुलाबी पगड़ी, मखमली घास, कीमती गहने, ठंडी खीर, जंगली जानवर, कश्मीरी कन्या। Class 6 hindi chapter 4 solution

प्रश्न 2. गोल-मटोल,
गोरा – चिट्टा
कविता में आए शब्दों के इन जोड़ों में अंतर यह है कि चिट्टा का अर्थ सफ़ेद है और गोरा से मिलता-जुलता है, जबकि मटोल अपने-आप में कोई शब्द नहीं है। यह शब्द ‘मोटा’ से बना है। ऐसे चार-चार शब्द-युग्म सोचकर लिखो और उनका वाक्यों में प्रयोग करो।

खाना-वाना
चाय-वाय
पानी-वानी
मोल-तोल
उत्तर-

खाना-वाना- खाना-वाना तो अच्छा ही बना है।
चाय-वाय- यहाँ चाय-वाय का प्रबंध नहीं है।
पानी-वानी- उसने मुझे पानी-वानी भी नहीं पिलाया।
मोल-तोल- दुकानदार से मोल-तोल करके ही सौदा लेना।

प्रश्न 3. ‘बिलकुल गोल’–कविता में इसके दो अर्थ हैं-
(क) गोल-आकार का,
(ख) गायब होना!
ऐसे तीन और शब्द सोचकर, उनसे ऐसे वाक्य बनाओ जिनके दो-दो अर्थ निकलते हों।
उत्तर-
(क) पत्र – (i) (पत्ता) वसंत में वृक्षों से पत्र झरने लगते हैं।
(ii) (चिठ्ठी) आज दादी जी का पत्र आया था।
(ख) अंबर – (i) (वस्त्र) विष्णु भगवान पीतांबर धारण करते हैं।
(ii) (आकाश) चाँदनी रात में अंबर की शोभा निराली होती है।
(ग) कनक – (i) (सोना) यह हार कनक से बना है।
(ii) (धतूरा) कनक खाने से आदमी पागल हो जाता है।

प्रश्न 4. तांकि, जबकि, चूँकि, हालाँकि-कविता की जिन पंक्तियों में ये शब्द आए हैं, उन्हें ध्यान से पढ़ो। ये शब्द दो वाक यों को जोड़ने का काम करते हैं। इन शब्दों का प्रयोग करते हुए दो-दो वाक्य बनाओ।
उत्तर-
(क) ताकि – (i) आयुष मेहनत कर रहा है ताकि परीक्षा में प्रथम आ सके।
(ii) तुम दवाई खा लो ताकि सुबह स्कूल जा सको।

(ख) जबकि – (i) मदन ने राजेश की मदद की जबकि दोनों में शत्रुता थी।
(ii) राजा भागा हुआ आया जबकि काफ़ी धूप हो रही थी।

(ग) चूँकि – (i) चूंकि मैं बीमार हूँ इसलिए काम पर नहीं आ सकता।
(ii) चूँकि उसे विद्यालय जाना था इसलिए वह जल्दी घर चला गया।

Class 6 hindi chapter 4 solution

(घ) हालाँकि – (i) हालाँकि इस साल वर्षा कम हुई परंतु फ़सल फिर भी अच्छी हुई।
(ii) हालाँकि तुम ठीक कहते हो परंतु लोग नहीं मानते।

प्रश्न 5. गप्प, गप-शप, गप्पबाजी-क्या इन शब्दों के अर्थों में अंतर है? तुम्हें क्या लगता है? लिखो।
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।

कुछ करने को

प्रश्न 1. क्या आप जानते हैं कि दुनियाभर में कई प्रकार के कलेंडरों का इस्तेमाल होता है। नीचे दो प्रकार के कलेंडर दिए गए हैं।

इन्हें देखकर प्रश्नों के उत्तर दीजिए

इन कलेंडरों में से कौन-सा कलेंडर चंद्रमा के अनुसार है?
क्या आपके आसपास इन दोनों कलेंडरों का इस्तेमाल होता है? यदि हाँ तो किन-किन मौकों पर।
कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष का क्या अर्थ होता है?

उत्तर- इन कलेंडरों में संवत् 2063 वाला कलेंडर चंद्रमा के अनुसार है।
हाँ, हमारे आसपास दोनों कलेंडरों का इस्तेमाल अंग्रेज़ी महीने की तारीख देखने के लिए होता है।

कृष्ण पक्ष को अर्थ है महीने का वह पक्ष (पंद्रह दिन) जो पूर्णिमा के अगले दिन से लेकर अमावस्या तक होता है तथा शुक्ल पक्ष अमावस्या के अगले दिन यानी प्रतिपदा से लेकर पूर्णिमा तक होता है।

प्रश्न 2. चाँद और सूरज से संबंधित कुछ कविताओं के बारे में जानकारी संग्रह करके कक्षा में शिक्षक को सुनाइए।
उत्तर-
छात्र स्वयं करें।

पाठ्य से कुछ अधिक प्रश्न (Class 6 hindi chapter 4 extra question answer)

बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर

(क) चाँद से गप्पें कौन लड़ा रहा है?
(i) लड़का
(ii) तारे
(iii) लड़की
(iv) आसमान

(ख) चाँद ने क्या पहना है?
(i) सफ़ेद वस्त्र
(ii) नीले रंग का पूरा आकाश
(iii) सारा आकाश वस्त्र की भाँति जो तारों से जड़ित है।
(iv) सफ़ेद रंग का वस्त्र तारों से जड़ित

Class 6 hindi chapter 4 extra question answer

(ग) चाँद को कैसी बीमारी है?
(i) घटने की
(ii) बढ़ने की
(iii) दोनों की
(iv) इनमें से कोई नहीं

(घ) “चाँद से थोड़ी-सी गप्पें’ कविता के कवि कौन हैं?
(i) केदारनाथ अग्रवाल
(ii) शमशेर बहादुर सिंह
(iii) सुमित्रानंदन पंत
(iv) विनय महाजन

Class 6 hindi chapter 4 extra question answer

(ङ) बालिका ने चाँद को क्या बीमारी बताई है?
(i) क्रोध करने की
(ii) लाल-पीला होने की
(iii) घटने-बढ़ने की
(iv) भूलने की

उत्तर-
(क) (iii)
(ख) (iii)
(ग) (iii)
(घ) (ii)
(ङ) (iii)

अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न चाँद की पोशाक की क्या विशेषता है?
उत्तर- आकाश के चारों तरफ फैली हुई है।

प्रश्न कवि के अनुसार चाँद को क्या बीमारी है?
उत्तर- तिरछे रहने की।

Class 6 hindi chapter 4 extra question answer

प्रश्न लड़की चाँद के घटने बढ़ने का क्या कारण बताती है।
उत्तर- लड़की कहती है कि चाँद किसी बीमारी से ग्रस्त होने के कारण घटता-बढ़ता है।

प्रश्न यह ‘मरज़’ आपको अच्छा ही नहीं होने में आता है, का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- चाँद पंद्रह दिन अमावस्या के अगले दिन से लेकर पूर्णिमा तक बड़ा होता है। पूर्णिमा के अगले दिन से अमावस्या तक फिर छोटा होता चला जाता है। चाँद को यह क्रम निरंतर चलता रहता है?

प्रश्न “हमको बधू ही निरा समझा है।’ कहकर लड़की क्या चाहती है?
उत्तर- लड़की यह कहना चाहती है कि सारा आकाश तुम्हारे चारों ओर है ऐसा लगता है जैसे यह संपूर्ण आकाश ही तुम्हारे वस्त्र हैं। Class 6 hindi chapter 4 extra question answer

प्रश्न चाँद गोल होते हुए भी कैसा नजर आ रहा है?

उत्तर: चाँद गोल होते हुआ भी तिरछा नजर आ रहा है।

अतिलघु प्रश्नोत्तर

कविता “चाँद से थोड़ी सी गप्पें” के रचियता कौन है?

उत्तर: इस कविता के रचयिता श्री शमशेर बहादुर सिंह जी है। उन्होंने अनेक रचनाएं की। वह हिंदी और उर्दू भाषा के प्रसिद्ध कवि थे। इस कविता में उन्होंने एक छोटी सी बच्ची के द्वारा चाँद से बातें करने का वर्णन किया गया है। Class 6 hindi chapter 4 solution

लड़की जो चाँद को देख रही है वह कितने साल की है?

उत्तर: लड़की जो चाँद को देख रही है वह दस–ग्यारह साल की एक बच्ची है। वह बच्ची चाँद को देखते हुए उससे उसके घटने बढ़ने के बारे में पूछ रही है। जब बच्ची चाँद को देख रही होती है तो उस बच्ची को उसके बारे में अधिक जानने की इच्छा जागृत होती है।

इस कविता में चाँद देखने में कैसा है?

उत्तर: कविता में चाँद गोरे चिट्ठे रंग का दिख रहा है। लेकिन इसके आकार में बदलाव होता रहता है। वह कभी घट जाता है तो कभी बढ़ जाता है। कभी वह बादलों के पीछे छुप जाता है। कविता में चाँद अपने आकार को बदलता रहता है। लेकिन वह आकाश में अकेला बहुत अच्छा लग रहा है।

चाँद का कौन सा मरज अच्छा नहीं लगता?

उत्तर: बच्ची चाँद को देख रही है। लेकिन वह हर बार एक जैसा दिखाई नही देता है। वह जब घटता है तो घटता हो चला जा रहा है और जब बढ़ता है तो बढ़ता ही चला जाता है। इसलिए चाँद का अपनी मर्जी से घटना और अपनी मर्जी से बढ़ने का मरज अच्छा नहीं लगता है। Class 6 hindi chapter 4 solution

चाँद के दम न लेने से हम क्या शिक्षा मिलती है?

उत्तर: चाँद निरंतर अपना कार्य करता रहता है। वह रुकता नही है। इससे हम शिक्षा मिलती है की हमें अपने कार्य को पूरा करना चाहिए। कठिनाइयों के सामने हार न मानकर अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

Class 6 hindi chapter 4 extra question answer

लघु उत्तरीय प्रश्न (3 अंक)

चाँद गोल कब नजर आता है?

उत्तर: चाँद हर बार एक जैसा नहीं दिखाई देता है। उसके आकार में बदलाव होता रहता है। लेकिन वह अपने पूरे आकार अर्थात गोल आकार में भी आता है। चाँद पूर्णिमा की रात पूरी तरह से गोल नजर आता है। इस दिन चाँद अपने चरम पर होता है और खूब प्रकाश देता है। वह देखने में भी बहुत सुंदर लगता है।

“पहने हुए है आकाश” पर प्रकाश डालिए?

उत्तर: असमान में सितारों के बीच चाँद चमक रहा है। वह इतनी रोशनी में बहुत सुशोभित हो रहा है। सितारें उसके इर्द गिर्द फैले हुए हैं। सितारों के बीच में चाँद को चमकता हुआ देखकर ऐसा लग रहा है जैसे चाँद ने आकाश को पहन रखा है। इसलिए इस संदर्भ में “पहने हुए हैं आकाश” पंक्ति का प्रयोग किया है। Class 6 hindi chapter 4 solution

चाँद अपनी पोशाक कहाँ फैलाएं हुए है?

उत्तर: कविता में तारों जड़े आकाश को चाँद की पोशाक कहा गया है और चाँद को आकाश का स्वामी कहा है। आकाश हर जगह फैला हुआ है। इसलिए चाँद ने अपनी पोशाक पूरे आकाश में चारों सिम्त में फैलाई हुई है। जिसकी रोशनी सारी धरती पर फैली हुई है और उसे रोशन करे रही है।

Class 6 hindi chapter 4 extra question answer

चाँद किस बात से दम नहीं ले रहा है?

उत्तर: चाँद अपने मरज से दम नहीं ले रहा है। वह जब बढ़ता है तो बढ़ता ही चला जा रहा है और जब घटता है तो घटता ही चला जा रहा है। जब तक वह अपने गोल रूप में नहीं आ जाता है, वह दम नहीं लेता है। वह अपना कार्य निरंतर करता जा रहा है। इसलिए कविता में लड़की कहती है की चाँद अपने गोल न हो जाने से पहले दम नहीं ले रहा है। Class 6 hindi chapter 4 solution

लड़की ने खुद को निरा और बुद्धू से क्यों संबोधित किया है?

उत्तर: लड़की देखती है की चाँद कभी बढ़ रहा है तो कभी घट रहा है। जैसे हमें पता ही नहीं की उसको कोई बीमारी है। इस पर लड़की कहती है की उसने हमें निरा बुद्धू समझ रखा है। उसे ये पता ही नहीं की मुझे सब पता है। Class 6 hindi chapter 4 solution

दीर्घ उत्तर मूलक प्रश्नोत्तर

चाँद के घटने और बढ़ने का वैज्ञानिक कारण क्या है?

उत्तर: पृथ्वी को परिक्रमा करते समय जब चाँद पृथ्वी के सामने होता है तो वह हम स्पष्ट और बड़ा दिखाई देता है लेकिन जब वह पृथ्वी से दूर जाता है तो इसका आधा भाग हमें दिखाई नहीं देता है। जिससे चाँद हमें घटता हुआ नजर आता है। यही चाँद के घटने और बढ़ने का वैज्ञानिक कारण है।

चाँद से थोड़ी सी गप्पे question and answer

“आप पहने हुए है कुल आकाश तारों जड़ा” कवि का आशय स्पष्ट कीजिए?

उत्तर: चाँद अकेला आकाश में सबसे ज्यादा चमक रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे वह सारे आसमान का राजा हो और सभी तारें उसकी प्रजा है, और चाँद ने अपनी प्रजा यानी तारों को अपने शरीर पर पोशाक की तरह पहन लिया है। जिस तरह हीरे मोती कपड़े में जड़े हुए होते हैं, वैसे ही चांद ने तारों जड़ा आकाश पहना हुआ है। Class 6 hindi chapter 4 solution

कविता “चाँद से थोड़ी सी गप्पें” का सारांश लिखिए?

उत्तर: दस – ग्यारह साल की बच्ची चाँद से बातें करती हुई कहती है की आप गोल मटोल सूरत वाले बिलकुल गोरे है और सारे आकाश को अपनी पोशाक की तरह पहने हुए हैं। लेकिन आप घट रहे हैं तो घटते ही जा रहे है और अगर बढ़ रहे है तो बढ़ते ही जा रहे है। मैं समझ रही हूँ की आपको यह कोई बीमारी है। आप मुझे मूर्ख समझने की कोशिश न करे मैं सब समझती हूँ।

Class 6 hindi chapter 4 extra question answer

Queries Solved :-

Class 6 hindi chapter 4 solution

Class 6 hindi chapter 4 extra question answer

नादान दोस्त question and answer

Class 6 hindi question answer

Class 6 hindi chapter 4 question answer

Class 6 hindi chapter 4 question answer 2023

NCERT class 6 hindi chapter 4 question answer

Class 6 hindi chapter 4 question answer

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 4 चाँद से थोड़ी सी गप्पे

Leave a Comment