NCERT Class 6 Hindi Chapter 1 Solution With Extra Question Answer

इस ब्लॉग पोस्ट मैं आपको NCERT CLASS 6 CHAPTER 1 वह चिड़िया जो का संपूर्ण प्रश्नोत्तर दिया गया है। इसके साथ विषय के प्रश्नोत्तर के बाद इस पाठ्य से कुछ अधिक अन्य प्रश्नोत्तर (extra questions and answers) भी दिया गया है।

Class 6 hindi chapter 1 solution

Class 6 hindi question answer

Class 6 hindi chapter 1 extra question answer

वह चिड़िया जो question and answer

Class 6 hindi chapter 1 question answer

Class 6 hindi chapter 1 question answer 2023

NCERT class 6 hindi chapter 1 question answer

Class 6 hindi chapter 1 question answer

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 1 वह चिड़िया जो

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 1 वह चिड़िया जो is part of NCERT Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 1 वह चिड़िया जो.

Board     CBSE
Textbook NCERT
Class       Class 6
Subject   Hindi
Chapter  Chapter 1
Chapter Name   वह चिड़िया जो
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 1वह चिड़िया जो
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Chapter 1 – वह चिड़िया जो

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न अभ्यास :-

कविता से

प्रश्न 1. कविता पढ़कर तुम्हारे मन में चिड़िया का जो चित्र उभरता है उस चित्र को कागज़ पर बनाओ।

उत्तर :-

 कविता पढ़कर हमारे मन में निम्नलिखित चित्र उभरते हैं-

वह नीले पंखोंवाली नन्ही सी सुंदर चिड़िया है।

चिड़िया अपने बड़े ही मधुर स्वर में जंगल में गाती है।

वह नदी का पानी पीती है।

उसे आज़ादी और खुली आसमान बहुत पसंद है। Class 6 hindi chapter 1 solution

प्रश्न 2. तुम्हें कविता का कोई और शीर्षक देना हो तो क्या शीर्षक देना चाहोगे? उपयुक्त शीर्षक सोचकर लिखो।

उत्तर-

जी हां, अगर मैं इस कविता को कोई और शीर्षक देना चाहूंगा तो वे कुछ इस प्रकार के होंगे

‘एक नन्ही सी चिड़िया’, ‘आजाद चिड़िया’

प्रश्न 3. इस कविता के आधार पर बताओ कि चिड़िया को किन-किन चीज़ों से प्यार है?

उत्तर-

इस कविता के आधार पर हमें यह ज्ञात होता है कि चिड़िया को दूध भरे अनाज के दानों, नदी और जंगल से प्यार है। चिड़िया जुडी के दाने एवं अन्य अनाज के दानों को खाना पसंद करती है और उसे गीत गाना बहुत पसंद है। इसके साथ वह जंगल और  नदी से भी बहुत प्यार करती है। Class 6 hindi chapter 1 solution

प्रश्न 4. आशय स्पष्ट करो

(क) रस उँडेलकर गा लेती है।

उत्तर :-

जब चिड़िया जंगल में अकेली होती है, तब वह बिना किसी संकोच भाव से बड़े ही मधुर स्वर मैं गीत गाती है। उसके स्वर की मधुरता पूरे जंगल के वातावरण में पूरी तरह से रस घोल देती है ।

(ख) चढ़ी नदी का दिल टटोलकर जल का मोती ले जाती है।

उत्तर :-

छोटी चिड़िया उभरी हुई नदी से जरा भी नहीं घबराती है। बल्कि उस के बीच से अपनी चोंच में पानी की बूंद लेकर उड़ जाती है। यानी उस भरी नदी की जलराशि का अनुमान लगाकर उस जलराशि में से जल के रूप मैं एक मोती निकाल लाती है और उसी पानी से अपनी प्यास बुझाती है, जिसलिए पानी मोती की तरह अमूल्य है यह कहा गया है।

वह चिड़िया जो question and answer

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1. कवि ने नीली चिड़िया का नाम नहीं बताया है। वह कौन सी चिड़िया रही होगी? इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए पक्षी-विज्ञानी सालिम अली की पुस्तक ‘भारतीय पक्षी’ देखो। इनमें ऐसे पक्षी भी शामिल हैं जो जाड़े में एशिया के उत्तरी भाग और अन्य ठंडे देशों से भारत आते हैं। उनकी पुस्तक को देखकर तुम अनुमान लगा सकते हो कि इस कविता में वर्णित नीली चिड़िया शायद इनमें से कोई एक रही होगी-

नीलकंठ

छोटा किलकिला

कबूतर

बड़ा पतरिंगा

उत्तर :-

इस कविता में वर्णित नीली चिड़िया ही शायद नीलकंठ रही होगी, इसका कारण यह है की उसके शरीर के ज्यादातर भाग का रंग नीला आकार छोटा तथा आवाज़ मीठी होती है। Class 6 hindi chapter 1 solution

प्रश्न 2. नीचे कुछ पक्षियों के नाम दिए गए हैं। उनमें यदि कोई पक्षी एक से अधिक रंग का है तो लिखो, कि उसके किस हिस्से का रंग कैसा है। जैसे तोते की चोंच लाल है, शरीर हरा है।

मैना

कौआ

बैतखे

कबूतर

उत्तर :-

मैना- इस पक्षी के पंख भूरे व सफ़ेद रंग के होते हैं। उनकी टाँगें हलकी लाल होती हैं।

कौआ- इस पक्षी का पूरा शरीर का रंग काला होता है।

बतख- यह पक्षी सफ़ेद रंग के होते है, पर पैर हल्के गुलाबी रंग के होते हैं।

कबूतर- कबूतर पक्षी का रंग लगभग सफ़ेद ही होता हैऔर इसकी  गरदन कुछ-कुछ नीले रंग की होती है पर इसकी टाँगे लाल होती हैं।

प्रश्न 3. कविता का हर बंध ‘वह चिड़िया जो-‘ से शुरू होता है और मुझे बहुत प्यार है’ पर खत्म होता है। तुम भी इन। पंक्तियों का प्रयोग करते हुए अपनी कल्पना से कविता में कुछ नए बंध जोड़ो।

उत्तर :-

वह चिड़िया जो

चींची करके

सबका मन बहलाती है।

नील गगन की सीमा पाने

पंख पसारे उड़ जाती है।

अपना घर बनाने के लिए।

घास के तिनके लाती है।

वह परिश्रमी चिड़िया सबको

परिश्रम का पाठ सिखाती है।

प्रश्न 4. तुम भी ऐसी कल्पना कर सकते हो कि ‘वह फूल का पौधा जो-पीली पंखुड़ियों वाला-महक रहा है, मैं हूँ। उसकी विशेषताएँ मुझ में हैं …। फूल के बदले वह कोई दूसरी चीज़ भी हो सकती है जिसकी विशेषताओं को गिनाते हुए तुम उसी चीज़ से अपनी समानता बता सकते हो … ऐसी कल्पना के आधार पर कुछ पंक्तियाँ लिखो।

उत्तर :- विद्यार्थी स्वयं करें। Class 6 hindi chapter 1 solution

भाषा की बात

प्रश्न 1. पंखोंवाली चिड़िया

नीले पंखोंवाली चिड़िया

ऊपरवाली दराज

सबसे ऊपरवाली दराज़

यहाँ रेखांकित शब्द विशेषण का काम कर रहे हैं। ये शब्द चिड़िया और दराज संज्ञाओं की विशेषताएँ बता रहे हैं, अतः | रेखांकित शब्द विशेषण हैं और चिड़िया, दराज विशेष्य हैं। यहाँ ‘वाला/वाली’ जोड़कर बनने वाले कुछ और विशेषण दिए गए हैं। ऊपर दिए गए उदाहरणों की तरह इनके आगे एक-एक विशेषण और जोड़ो।

वह चिड़िया जो question and answer

_______ मोरोंवाला बाग

________पेड़ोंवाला घर।

_________ फूलोंवाली क्यारी

_________ स्कूलवाला रास्ता।

__________ हँसनेवाला बच्चा

__________ मूंछोंवाला आदमी।

उत्तर-

सुनहरे मोरोंवाला बाग-सुनहरे मोरोंवाली बाग

हरे-भरे पेड़ोंवाला बाग-हरे-भरे पेड़ोंवाला बाग

पीले फूलोंवाली क्यारी-पीले फू लोंवाली क्यारी

महात्मा गांधी स्कूलवाला रास्ता महात्मा गांधी स्कूलवाला रास्ता

अधिक हँसनेवाला बच्चा-अधिक हँसनेवाला बच्चा।

घनी-मूछोंवाला आदमी-घनी मूछोंवाला आदमी

प्रश्न 2.

वह चिड़िया ________ जुडी के दाने रुचि से _______ खा लेती है।

वह चिड़िया ________ रेस उँडेलकर गा लेती है।

कविता की इन पंक्तियों में मोटे छापे वाले शब्दों को ध्यान से पढ़ो। पहले वाक्य में रुचि से खाने के ढंग की और दूसरे वाक्य में ‘रस उँडेलकर’ गाने के ढंग की विशेषता बता रहे हैं। अतः ये दोनों क्रियाविशेषण हैं। नीचे दिए वाक्यों में कार्य के ढंग या रीति से संबंधित क्रियाविशेषण शब्द छाँटो। Class 6 hindi chapter 1 solution

सोनाली जल्दी-जल्दी मुँह में लड्डू ठूसने लगी।

गेंद लुढ़कती हुई झाड़ियों में चली गई।

भूकंप के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा।

कोई सफ़ेद-सी चीज़ धप्प-से आँगन में गिरी।

टॉमी फुर्ती से चोर पर झपटा।

तेजिंदर सहमकर कोने में बैठ गया।

आज अचानक ठंड बढ़ गई है।

उत्तर-

जल्दी-जल्दी

लुढ़कती हुई।

धीरे-धीरे

धप्प से

फुर्ती से

सहमकर

अचानक

पाठ्य के कुछ अधिक प्रश्न (अभ्यास के लिए)

विकल्पी प्रश्नोत्तर

(क) कविता में चिड़िया आनंदपूर्वक क्या खाती है?

(i) दूध भरे गेहूँ के दाने

(ii) दूध भरे मक्का के दाने

(iii) दूध भरे ज्वार के दाने

(iv) दूध भरे धान

(ख) कविता में चिड़िया के पंख के रंग कैसे हैं?

(i) लाल

(ii) पीले

(iii) नीले

(iv) काले

(ग) कविता में चिड़िया को पसंद है-

(i) फल

(ii) सब्ज़ी

(iii) अनाज़ के दाने

(iv) मिठाई

(घ) कविता में चिड़िया किसके लिए गाती है?

(i) नदियों के लिए

(ii) संगीत प्रेमियों के लिए

(iii) जंगल के लिए।

(iv) अपने मित्र के लिए

(ङ) कविता में चिड़िया को किन चीज़ों से प्यार है?

(i) नदी से

(ii) जंगल से

(iii) अन्न से

(iv) उपर्युक्त सभी

उत्तर-

(क) (iii), (ख) (iii), (ग) (iii), (घ) (iii), (ङ) (iv)

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न  (2/3 अंक)

प्रश्न 1. कविता में चिड़िया के पंख किस रंग के हैं?

उत्तर: कविता में चिड़िया के पंख नीले रंग के हैं।

प्रश्न 2. चिड़िया कहाँ से मोती ले जाती है?

उत्तर: चिड़िया नदियों के उफनते जल से एक बूंद जल के रूपक मोती ले जाती है।

प्रश्न 3. कविता में चिड़िया किसके दाने खाती है?

उत्तर: चिड़िया जुडी के दाने खाती है।

Class 6 hindi chapter 1 extra question answer

प्रश्न 4. अनाज के दाने किस चीज से भरे हुए हैं?

उत्तर: अनाज के दाने दूध से भरे हुए हैं।

प्रश्न 5. कविता में चिड़िया का स्वभाव कैसा है?

उत्तर: चिड़िया का स्वभाव बड़े ही मधुर और संतोषपूर्ण है।

प्रश्न 6. कविता ‘वह चिड़िया जो’ के रचयिता कौन है ?

उत्तर: कविता ‘वह चिड़िया जो’ के रचयिता श्री केदारनाथ अग्रवाल जी हैं।

Class 6 hindi chapter 1 extra question answer

प्रश्न 7. इस कविता में चिड़िया किस रंग की है ? 

उत्तर: इस कविता में चिड़िया नीले रंग की है।

प्रश्न 8. चिड़िया जिन चीज़ों से प्यार करती हैं, उसमे से किसी एक का नाम बताओ।

उत्तर: चिड़िया को जंगल से बहुत प्यार है | Class 6 hindi chapter 1 solution

प्रश्न 9. रस भरे जुंडी के दाने को वो कैसे खाती है ?

उत्तर: रस भरे जुंडी के दाने को चड़िया बहुत शौक और प्यार से खाती है और अपनी ही धुन में खो जाती है ।

प्रश्न 10. नीले पंखों वाली चिड़िया वन उड़ेलती है ?

उत्तर: चिड़िया निर्जन स्थान पर खुश होकर गाने लगती है | उसके गाने में माधुर्य है | ऐसा लगता है जैसे उसने वातावरण में रस उंडेल कर उसे रसमय कर दिया है ।

लघु उत्तरीय प्रश्न  (4/5  अंक)

प्रश्न 1. कविता के आधार पर चिड़िया के स्वभाव का वर्णन कीजिए।

उत्तर: इस कविता में नीले पंखोंवाली एक छोटी-सी चिड़िया का वर्णन है। इस चिड़िया का स्वभाव बड़े ही मधुर तथा संतोष पूर्ण है। अनाज के थोड़े से दाने इसके लिए पर्याप्त हैं। यह जंगल में एकांत के समय पर बड़े ही उमंग से गाती है और नदी से आनी पीती है। इसे अपने साहस और हिम्मत पर गर्व है।

प्रश्न 2. चिड़िया किससे प्यार करती है और क्यों?

उत्तर: इस नन्ही सी चिड़िया को अन्न से प्यार है। यह जुडी के दाने बड़े मन से खाती है। उसे नदी से भी प्यार है। एकांत जंगल में वह बड़े ही मधुर स्वर में गाती है। वह उफनती नदी की बीच धारा से जल की बूंदें अपनी चोंच में लेकर उड़ जाती है।

Class 6 hindi chapter 1 extra question answer

प्रश्न 3. चिड़िया अपना जीवन कैसे व्यतीत करती है?

उत्तर: चिड़िया अपना जीवन प्रेम, उमंग और संतोष के साथ व्यतीत करती है। वह सबसे प्रेम करती है। एकांत में भी उमंग से रहती है। वह थोड़े में ही संतोष करती है। आजाद होने की वजह से वह मीठे स्वर में गाती है।  वह इसी तरह गाते और उड़ते हुए अपना पूरा जीवन व्यतीत करती है।

प्रश्न 4. चिड़िया के गायन की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर: छोटी चिड़िया खुले गले से जंगल की एकांत में बहुत ही मीठी आवाज़ में गाती है, उसके गाने वातावरण में रस घोल देते हैं। वह अपने गीत उस मीठे गीत को जंगल को समर्पित कर देती है। Class 6 hindi chapter 1 solution

प्रश्न 5. चिड़िया के माध्यम से कवि हमें क्या संदेश देना चाहते हैं?

उत्तर: कवि चिड़िया के माध्यम से खुशी से जीने का संदेश हमें देते हैं। चिड़िया के माध्यम से हमें सीख मिलती है कि हमें थोड़े में ही संतोष करना चाहिए। इस कविता में अकेले रहकर भी उमंग से जीने का संदेश दिया गया है। इसके साथ ही कवि हमें बताते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी हमें साहस नहीं खोना चाहिए। हमें अपनी क्षमता को भी पहचानना चाहिए।

Class 6 hindi chapter 1 extra question answer

प्रश्न 6. नीली चिड़िया आकार में कैसी है ?

उत्तर: चिड़िया आकार में छोटी है और उसके पंख नीले है और उसे एकांत जगह से प्यार है | चिड़िया अपने काम स्फूर्ति से भी करती है|

प्रश्न 7. चिड़िया एकांत में कैसे रहती है ?

उत्तर: चिड़िया को एकांत में रहना अच्छा लगता है |वह खुश होकर गाना गाती है और वातावरण को अपने ध्वनि से सँवारती है |

प्रश्न 8. कवि ने चिड़ियाँ के गुणों की तुलना किस्से की है ?

उत्तर: कवि ने चिड़ियाँ के गुणों की तुलना मनुष्यों के गुणों से की है |मनुष्य को सदैव अपना काम स्वयं करना चाहिए और हर काम को मन लगा करऔर खुद को उसमें पूरी तरह से न्योछावर करके करना चाहिए |

वह चिड़िया जो question and answer

प्रश्न 9. कविता में “दिल टटोलकर” से कवि का क्या अभिप्राय है ?

उत्तर: कविता में “दिल टटोलकर” से कवि का यह अभिप्राय है कि चिड़िया ऐसे ही नदी से जल लेकर अपनी प्यास नहीं बुझाती |चिड़िया पहले उफनती हुई नदी का मन टटोलती है और फिर उस जल से चिड़िया अपनी प्यास बुझाती है |

प्रश्न 10. नदी के मोती से कवि का क्या तात्पर्य है ?

उत्तर: यहाँ कवि ने नदी के जल की तुलना मोती से की है |इस जल से चिड़िया की प्यास बुझती है इसलिए पानी मोती के सामान अमूल्य है |

प्रश्न 11. कवि ने चिड़िया को साहसी क्यों कहा है ?

उत्तर:  चिड़िया ऐसे ही नदी से जल लेकर अपनी प्यास नहीं बुझाती | वह अपनी प्यास उफनती हुई नदी के जल से बुझाती है इसलिए कवि ने चिड़िया को साहसी कहा है |

Class 6 hindi chapter 1 extra question answer

प्रश्न 12. कवि ने चिड़िया को मुहँबोली क्यों कहा है ?

उत्तर: चिड़िया का आकार छोटा है परन्तु  उसकी बातें बड़ी और साहस से भरपूर होती है  इसलिए कवि ने चिड़िया को मुहँबोली कहा है |

प्रश्न 13. “रस उँडेल कर गा लेती है”  इन पंक्तियों का आशय स्पष्ट करो |

उत्तर: इस पंक्ति का आशय यह है कि चिड़िया खुश होकर गाने लगती है क्योंकि वह स्वतंत्र है | उसके गाने में माधुर्य है | ऐसा लगता है जैसे उसने वातावरण में रस उँडेल दिया हो |

Leave a Comment